फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drunk bike rider stopped, collided with barricades, arrested

नशे में धुत बाइक सवार को ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो बैरिकेट्स पर मारी टक्कर, गिरफ्तार

Mon, 25 May 2020 02:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
Drunk bike rider stopped, collided with barricades, arrested
चंडीगढ़। सेक्टर 37/38 की डिवाइडिंग रोड पर नशे में धुत बाइक चालक को जब ट्रैफिक पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह बैरिकेड्स को टक्कर मारकर भागने लगा। मामले की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सेक्टर-40 निवासी बाइक चालक विजयकांत मिश्र का मेडिकल करवाया, जहां शराब पीने की पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

ट्रैफिक विंग में तैनात सब इंस्पेक्टर बाबूलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को उसकी ड्यूटी सेक्टर 37/38 की डिवाइडिंग रोड पर लगी थी। इस दौरान टेढ़ी-मेढ़ी बाइक चलाते हुए एक युवक नाके की ओर आ रहा था। चालक को जब रुकने का इशारा किया तो वह रुकने की बजाय बाइक और तेजी से भागकर बैरिकेड्स में सीधी टक्कर मार दी और बाइक से नीचे गिर गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने जब उसे उठाने की कोशिश की तो उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आने लगी। इसके बाद मामले की सूचना सेक्टर 39 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सब इंस्पेक्टर बाबूलाल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर बाइक जब्त कर ली। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed