{"_id":"5b5b26834f1c1b58488b7416","slug":"drum-playing-at-the-moti-mahal-at-the-pleasure-of-the-acquittal-of-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः कैप्टन के बरी होते ही 'मोती महल' में बजे ढोल नगाड़े, झूम के नाचे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः कैप्टन के बरी होते ही 'मोती महल' में बजे ढोल नगाड़े, झूम के नाचे कांग्रेसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
मोती महल में मौजूद कांग्रेसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट लैंड स्कैम मामले में बरी होते ही पटियाला में उनके आवास मोती महल में खुशी का माहौल बन गया। कांग्रेसियों ने ढोल की थाप पर जमकर भंगड़ा डाला और लड्डू बांटे। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि आखिरकार सच्चाई की जीत हुई है और विरोधियों को सबक मिला है।
गौरतलब है कि मोहाली की अदालत ने विजिलेंस की ओर से केस रद्द करने के लिए दायर की रिपोर्ट को मंजूर करके कैप्टन समेत 15 अन्य को भी इस केस से बरी कर दिया है। जिससे कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
खास तौर से इस मौके पर सीएम के अपने शहर में कांग्रेसियों में खुशी देखते ही बन रही थी। कैप्टन के बरी होने का ऐलान होते ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी मोती महल पहुंच गए। जहां कांग्रेसियों ने ढोल की थाप पर जमकर भंगड़ा डाला और लड्डू बांटे गए व खूब खुशियां मनाई गईं। उधर शहर में भी जगह-जगह कांग्रेसियों ने लोगों में मिठाइयां बांटकर कैप्टन के बरी होने की खुशी मनाई।
विज्ञापन
इस मौके पर खास तौर से मेयर संजीव शर्मा बिट्टू और जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला शहरी के प्रधान प्रेम कृष्ण पुरी मौजूद रहे। जिन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ इस खास मौके की खुशी नाचकर मनाई। इस मौके पर मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने कहा कि साल 2007 में तत्कालीन बादल सरकार की ओर से बदले की राजनीति के तहत मुख्यमंत्री के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया गया था। लेकिन अब इस केस में कैप्टन के बरी होने से उनके विरोधियों को करारा जवाब मिला है।