फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug trafficking money online scam!

वे बोले साहब, ठगे गए पैसों से ड्रग तस्करी करते थे

Thu, 20 Feb 2014 09:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Thu, 20 Feb 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
Drug trafficking money online scam!
आनलॉइन ठगी के आरोप में पकड़े गए नाइजीरियन गैंग ने पिछले डेढ़ साल के अंदर अब तक 32 लोगों को अपना शिकार बनाया और उनसे करीब 35 लाख रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन


पुलिस यह मानकर चल रही है कि इस पैसे का इस्तेमाल या तो ड्रग तस्करी में हुआ है या हवाला के जरिए नाइजीरिया ट्रांसफर हो चुका है, क्योंकि गैंग का मुखिया डेविड उर्फ रोमियो एक बार दिल्ली में ड्रग तस्करी में पकड़ा जा चुका है।

अभी तक की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि बलटाना के भूपिंद्र धीर के पैसों के अलावा ज्यातदार बैंक ट्रांजेक्शन बंगलूरू, नागपुर व विशाखापट्नम की तरफ से हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने सबसे पहले इस गैंग से जुड़ी आरोपी एक महिला रेणू राणा को गिरफ्तार किया था। उसके बाद नाइजीरियन गोल्डन बूरो व गुडलक बूरो को भी रेणू की निशानदेही पर ही गिरफ्तार किया गया। फिलहाल सभी आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस गैंग से लैपटॉप व कुछ पेन ड्राइव रिकवर की हैं, जिन्हें क्रैक करने की कोशिश की जा रही है।

मालूम हो कि गत वर्ष सेक्टर-5 थाने में बलटाना निवासी भूपिंद्र धीर सिंह की शिकायत पर ऑनलाइन फ्रॉड का मामला दर्ज हुआ था। इसी केस की तफ्तीश में पुलिस ने अब नाइजिरियन गैंग को पकड़ा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed