{"_id":"5ec6ddef8ebc3e90b33b060d","slug":"drug-smuggler-ranjit-singh-and-his-associates-taken-into-custody-by-nia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: NIA ने चीता और उसके सहयोगियों को हिरासत में लिया, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: NIA ने चीता और उसके सहयोगियों को हिरासत में लिया, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से हुई पेशी
Fri, 22 May 2020 01:31 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 22 May 2020 01:31 AM IST
सार
- कुख्यात तस्कर चीता अब पाक से आई 532 किलोग्राम हेरोइन का खोलेगा राज
- अदालत ने दोनों को 29 मई तक भेजा रिमांड पर, आरोपियों के वकील ने किया विरोध
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुख्यात तस्कर रणजीत सिंह राणा उर्फ चीता और उसके भाई गगनदीप सिंह उर्फ गगन से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पूछताछ करेगी। गुरुवार को अमृतसर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस मामले में आरोपियों की मोहाली अदालत में पेशी हुई। इस दौरान एनआईए ने अदालत को बताया कि चीता ही इस मामले का मुख्य सरगना है। ऐसे में आरोपी, आतंकवादी-ड्रग पेडलर्स नेक्सस की ओर से रची गई बड़ी साजिश का पता लगाने और फंडिंग से जुड़े कई मुद्दों की जांच की जानी है। यह नार्को टेरर फंडिंग का मामला है।
विज्ञापन
इस पर अदालत ने सभी पहलुओं को देखते हुए आरोपियों को 29 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान से आई 532 किलोग्राम हेरोइन तस्करी से जुड़े मामले में रणजीत सिंह चीता और गगनदीप को हरियाणा से पंजाब पुलिस और एनआईए की एक टीम ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन
चीता और गगनदीप दोनों 14 मई तक पंजाब पुलिस की हिरासत में थे। लेकिन मामला एनआईए को स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत में पेश किया था। दोनों आरोपियों के वकील विजय गुप्ता ने पुलिस रिमांड का विरोध कर कहा था कि पहले ही आरोपियों से काफी पूछताछ हो चुकी है। पुलिस रिमांड की जरूरत नहीं है। अगर रिमांड की जरूरत है तो आरोपियों का हर 24 घंटे बाद मेडिकल होना चाहिए।
यह है मामला
यह मामला 29 जून, 2019 का है जब पाकिस्तान से अटारी बॉर्डर के जरिए नमक की खेप में 532 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। इसकी जांच में कई लोग गिरफ्तार हुए थे। जिसमें दो कश्मीरी युवकों को भी गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए नशीले पदार्थों की कीमत करीब 2700 करोड़ रुपये बताई गई थी। इस मामले में एनआईए चार्जशीट पेश कर चुकी है। वहीं, अब केस का ट्रायल चल रहा है।