फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   drug racket, punjab drug racket, cps avinash chander, punjab enforcement directorate, punjab

ड्रग रैकेटः ईडी के सामने पेश हुए मुख्य संसदीय सचिव अविनाश

Sat, 30 Apr 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 30 Apr 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
drug racket, punjab drug racket, cps avinash chander, punjab enforcement directorate, punjab
पंजाब ड्रग रैकेट केस में सीपीएस अविनाश चंद्र की पेशी - फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित पंजाब ड्रग रैकेट मामले में सीपीएस अविनाश चंद्र वीरवार को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के सामने पेश हुए। इस दौरान कांग्रेसियों ने बैनर लेकर सीपीएस का विरोध किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया।
विज्ञापन


ड्रग तस्करी के आरोपों से घिरे गाबा परिवार से पैसे लेने के मामले में ईडी ने सीपीएस अविनाश चंद्र, उनकी पत्नी संतोष और भाई स्टीफन को पूछताछ के लिए बुलाया था। सुबह करीब 11 बजे अविनाश अकेले ही ईडी दफ्तर में पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के नेता भी वहां पहुंचकर विरोध और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता सिमरनजीत सिंह बैनर लेकर जमीन पर बैठ गए। ईडी ने इस मामले में पंजाब के जेल मंत्री रह चुके सरवण सिंह फिल्लौर के अलावा उनके बेटे दमनवीर सिंह, राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया तक से पूछताछ की है। शाम पांच बजे तक ईडी सीपीएस से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed