{"_id":"5ca1a4cfbdec221428362e61","slug":"drug-inspector-neha-shouri-murder-case-viral-on-social-media-salute-by-pakistani-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेहा शौरी हत्याकांड: पाकिस्तान में और सोशल मीडिया पर भी छाया, बहादुर महिला बताकर किया सैल्यूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहा शौरी हत्याकांड: पाकिस्तान में और सोशल मीडिया पर भी छाया, बहादुर महिला बताकर किया सैल्यूट
Mon, 01 Apr 2019 11:19 AM IST
खुशबू गोयल
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
नेहा शौरी हत्याकांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी डॉ. नेहा शौरी की हत्या का मामला सोशल मीडिया पर छाया रहा। दिग्गज हस्तियों ने जहां अपनी राय रखी, वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी यह चर्चा में रहा। वहां के लोगों ने नेहा शौरी को बहादुर महिला बताते हुए सैल्यूट किया, जिसने लोगों की जान बचाने के लिए ड्रग माफिया से लड़ते हुए अपनी जिंदगी न्योछावर कर दी।
सबसे पहले इस मामले को उजाला अरोड़ा ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया। इसके बाद ट्वीट को लोगों ने शेयर और लाइक करना शुरू कर दिया। उजाला अरोड़ा ने लिखा कि नेहा शौरी पंजाब हेल्थ सिस्टम में काम करती थीं और अपनी इमानदारी के लिए जानी जाती थीं। एक केमिस्ट जिसका नेहा ने लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया था, उसने उनकी हत्या कर दी। आखिर खामी कहां थी। उन्होंने इस पोस्ट में पंजाब पुलिस को टैग किया था।
इसके बाद पंजाब पुलिस के ट्विटर हैंडल से जवाब दिया गया कि उनकी शिकायत पंजाब पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है। पुलिस की तरफ से एक नंबर देकर कहा गया कि संपर्क किया जा सकता है। इस पर उजाला अरोड़ा ने पंजाब पुलिस के जवाब की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि वह न्याय चाहते हैं।

पाकिस्तानी पत्रकार ने ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि दी
देश की नामी उद्योगपति, बायोकॉन की चेयरपर्सन व मैनेजिंग डायरेक्टर किरन मजूमदार ने उजाला अरोड़ा के ट्वीट को कमेंट के साथ रिट्वीट किया। उन्होंने लिखा- शॉकिंग। कानून और व्यवस्था को क्या हो गया। उन्होंने नेहा शौरी को श्रद्धांजलि भी दी। बॉलीवुड कलाकार स्वरा भास्कर ने राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब पुलिस को टैग करते हुए इस मामले में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि यह वारदात दुखद और भयावह थी। उम्मीद है कि पंजाब पुलिस मृतका को न्याय देगी।
वहीं, पाकिस्तानी पत्रकार हामीद मीर ने भी इस मामले में अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि नेहा शौरी को सलाम है, जिन्होंने दूसरों के जीवन को बचाने के लिए ड्रग माफिया के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी। उनके ट्वीट को करीब तीन हजार लोगों ने लाइक किया, 517 लोगों ने शेयर किया। विधायक कंवर संधू ने भी जहां नेहा शौरी को श्रद्धांजलि दी, वहीं मामले की जांच करवाने की मांग की।