फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   driving license, minister harsimrat kaur, punjab govt, bathinda, punjab

गुड न्यूज: आधे घंटे में ड्राइविंग लाइसेंस होगा आपके हाथ में

Fri, 22 Apr 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Fri, 22 Apr 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
driving license, minister harsimrat kaur, punjab govt, bathinda, punjab
कार ड्राइविंग - फोटो : डेमो फोटो
कैबिनेट मंत्री के दावे पर यकीं करें तो पंजाब पहला राज्य बन गया है, जहां आधे घंटे में ड्राइविंग लाइसेंस हाथ में होगा। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने ये दावा बठिंडा जिले के गांव मलकपुर ख्याला में सवा एक एकड़ में बने ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का उद्घाटन करने के बाद किया। ट्रैक पर करीब पौने दो करोड़ की लागत आई है। पंजाब के सभी 22 जिला मुख्यालयों व 10 सब डिविजनों में नई तकनीक से ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने जिले के गांव मलकपुर ख्याला में सवा एक एकड़ में करीब पौने दो करोड़ की लागत से बनाए ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का उद्घाटन किया। इसके साथ पंजाब टेस्ट के बाद महज तीस मिनट में ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 
विज्ञापन

मौके पर ही मिल जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस

driving license, minister harsimrat kaur, punjab govt, bathinda, punjab
अमृतसर में पत्रकारों को संबोधित करतीं हरसिमरत कौर बादल। - फोटो : amarujala
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के बनने से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की समूची प्रक्रिया एक ही जगह पर मुकम्मल होगी। मौके पर ही लाइसेंस भी जारी किया जाएगा। इस तरह से लोगों के समय की भी बचत होगी। उनको बार बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

हरसिमरत बादल ने कहा कि पंजाब सरकार का राज्य में दो व चार पहिया वाहनों के परेशानी मुक्त प्रशिक्षण एवं लाइसेंस बनाने के इस विशेष प्रोजेक्ट के साथ व्यवस्था में योग्यता के साथ पारदर्शिता भी आएगी। टेस्ट के सख्त मापदंड होने से अयोग्य चालक लाइसेंस प्राप्त करने से वंचित रहेंगे।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के योग्य नेतृत्व व उप मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच की बदौलत यह ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक बनाने की योजना तैयार की गई थी। इस मौके पर विधायक मानसा प्रेम मित्तल, उपायुक्त वरिंदर कुमार शर्मा, एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर, चेयरमैन जिला योजना कमेटी प्रेम अरोड़ा, मोहनीश कुमार, एडीसी (विकास) हरिंदर सिंह सरां, बलदेव सिंह माखा, हरप्रीत सिंह, करमजीत कौर समाओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed