{"_id":"68638e7263a199eb310d78e4","slug":"drive-carefully-in-chandigarh-city-roads-are-sinking-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में ध्यान से चलाएं वाहन: धंस रही है शहर की सड़कें, तीन दिन की बरसात ने खोल दी प्रशासन की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में ध्यान से चलाएं वाहन: धंस रही है शहर की सड़कें, तीन दिन की बरसात ने खोल दी प्रशासन की पोल
Tue, 01 Jul 2025 02:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:00 PM IST
सार
बुड़ैल में सरकारी स्कूल की दीवार ढह गई तो बारिश रुकने के 24 घंटे बाद भी आईएसबीटी-43 की पार्किंग में पानी भरा हुआ है। पानी इतना ज्यादा है कि लोग निकल भी नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में धंसी सड़क में बाइक सवार गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में हो रही तेज बारिश ने शहर की सड़कों की असलियत सामने ला दी। जगह-जगह सड़कें धंस गईं, गहरे गड्ढे हो गए।
बुड़ैल में सरकारी स्कूल की दीवार ढह गई तो बारिश रुकने के 24 घंटे बाद भी आईएसबीटी-43 की पार्किंग में पानी भरा हुआ है। पानी इतना ज्यादा है कि लोग निकल भी नहीं पा रहे हैं। इन घटनाओं ने एक बार फिर चंडीगढ़ की स्मार्ट सिटी की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
तेज बारिश के बाद सोमवार सुबह शहर के अलग-अलग इलाकों से सड़क धंसने और गड्ढे बनने की खबरें सामने आईं। सेक्टर-47/48 के टी-पॉइंट पर एक युवक बाइक समेत गड्ढे में गिर गया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई, वरना हादसा जानलेवा भी हो सकता था। आप के पार्षद जसबीर सिंह लाडी ने कहा कि तीन वर्षों से हर बारिश में यहां गड्ढा हो जाता है। हर बार नगर निगम इसे ठीक करने पर डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च करता है। बावजूद स्थिति जस की तस है। सेक्टर-20 में साइकिल ट्रैक की सड़क धंस गई, जिससे वहां से गुजरने वाले साइकिल चालक और राहगीरों में डर बढ़ गया है। सेक्टर-46/47 चौक पर भी बड़ा गड्ढा बन गया है। साथ ही जीएमएसएसएस-45 बुड़ैल में स्कूल की दीवार गिर गई, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

लोग बोले-अभी तो बारिश की शुरुआत है, आगे क्या होगा
सेक्टर-47/48 की सड़क से गुजरने वाले कौशल का कहना है कि पहले कभी चंडीगढ़ में इस तरह की घटनाएं देखने को नहीं मिलती थीं। अब बारिश की शुरुआत में ही अगर सड़कें धंस रही हैं और जगह-जगह गड्ढे बन रहे हैं तो आने वाले दिनों में क्या होगा। धनास निवासी सचिन ने कहा कि चंडीगढ़ जैसी प्लांड सिटी में अगर इस तरह सड़कें धंसने लगे तो चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि कहीं न कहीं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में गड़बड़ी हुई है, वरना सड़कों पर इतनी जल्दी दरारें और गड्ढे क्यों बन रहे हैं।
विज्ञापन