फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drinking water problem to be resolved in 10 villages and colonies.

Chandigarh News: 10 गांवों और कॉलोनियों में दूर होगी पेयजल समस्या

Mon, 29 Jun 2026 12:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Drinking water problem to be resolved in 10 villages and colonies.
मनीमाजरा। शहर के वार्ड नंबर 7, 8 और 9 के करीब 10 गांवों और कॉलोनियों में वर्षों से बनी पेयजल किल्लत जल्द दूर हो सकती है। नगर निगम ने 21.44 करोड़ रुपये की लागत से नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने की परियोजना तैयार की है। इस प्रस्ताव को सोमवार, 29 जून को होने वाली नगर निगम हाउस बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना के तहत गांव दरिया, मौली जागरां, विकास नगर, रायपुर खुर्द समेत आसपास के क्षेत्रों तक सीधे नहरी पानी की आपूर्ति की जाएगी। इससे गर्मियों के दौरान पानी की कमी से जूझ रहे हजारों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार परियोजना पूरी होने में करीब एक वर्ष का समय लगेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र की पार्षद बिमला दुबे ने बताया कि लंबे समय से इन इलाकों के लोग पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। परियोजना के पूरा होने के बाद लोगों को नियमित और स्वच्छ नहरी पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना का लाभ वार्ड नंबर-7 के मौली जागरां, चरण सिंह कॉलोनी और विकास नगर, वार्ड नंबर-8 के मौली जागरां, रायपुर कला, मक्खन माजरा और रायपुर खुर्द तथा वार्ड नंबर-9 के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, दड़वा, सुंदर नगर और कॉलोनी नंबर-4 के निवासियों को मिलेगा।

पूर्व डिप्टी मेयर एवं वरिष्ठ नेता अनिल कुमार दुबे ने कहा कि नहरी पानी की यह परियोजना वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान साबित होगी। उन्होंने इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए मेयर और नगर निगम आयुक्त का आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed