{"_id":"79d83c64476cd67d65e11047f7200c67","slug":"draw-for-chb-flats-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज निकलेगा सीएचबी फ्लैटों के नंबर का ड्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज निकलेगा सीएचबी फ्लैटों के नंबर का ड्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 27 Oct 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) सेक्टर-51 की टू बेडरूम आवासीय योजना में सफल रहे अलॉटियों के फ्लैटों के नंबर का ड्रा मंगलवार को सीएचबी कार्यालय में निकाला जाएगा।
विज्ञापन
इससे इन अलॉटियों को यह पता चल जाएगा कि उन्हें कौन का फ्लैट अलॉट होगा। सीएचबी की ओर से इस ड्रा के लिए 129 अलॉटियों की सूची निकाली गई है। सात लोगों की फ्लैट अलॉटमेंट रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
इस योजना के जिन सफल अलॉटियों ने सीएचबी को पूरी किश्तें दे दी हैं, उनके नाम ही इस ड्रा में शामिल किए गए हैं। मंगलवार को फ्लैट के नंबर का ड्रा निकलने के बाद अगले महीने इन अलॉटियों को फ्लैट की चाबी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि सीएचबी ने सेक्टर-51 ए में 8.08 एकड़ जमीन पर 160 टू-बेड रूम फ्लैट बनाए हैं। यह आवासीय योजना दिसंबर, 2010 में लॉन्च की थी और फ्लैटों का प्रारंभिक ड्रॉ 23 मार्च, 2011 को निकाला था। इसमें कुल 260 लोगों के नाम निकले थे।