{"_id":"53fa93464896ab59ad758cefd1e8b66c","slug":"dr-togadia-launched-in-kurukshetra-india-health-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. तोगड़िया ने कुरुक्षेत्र में लांच की इंडिया हेल्थ लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. तोगड़िया ने कुरुक्षेत्र में लांच की इंडिया हेल्थ लाइन
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 22 Sep 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विख्यात कैंसर सर्जन, विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा.प्रवीण भाई तोगड़िया ने धर्मनगरी में हेल्दी नेशन,हैप्पी नेशन का नारा बुलंद करते हुए इंडिया हेल्थ लाइन को लांच किया।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि रोहतक बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के वायस चांसलर डॉ. मारकंडेय अहुजा (एमएसपीएचडी) सहित देश के कई राज्यों में सिग्नस सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के संचालक डॉ. दिनेश बत्तरा (एमएस), डॉ. हिमांशु आनंद (एमएस ऑर्थो) आनंद ऑर्थोपेडिक सेंटर, प्रेसिडेंट, इंडिया हेल्थ लाइन, कुरुक्षेत्र, डॉ. अजय अग्रवाल (एम.डी.) अग्रवाल नर्सिंग होम, प्रेसिडेंट, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहित हरियाणा के कई जिलों एवं दूसरे राज्यों के चिकित्सक उपस्थित रहे।
इंडिया हेल्थ लाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीन तोगड़िया ने कहा अब आम आदमी के लिए इंडिया हेल्थ लाइन भारत के आरोग्य की अमृत धारा के रूप में आई है।
इंडिया हेल्थ लाइन के राष्ट्रीय कॉल सेंटर पर एक कॉल करने से आम लोगों के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर की अप्वाइंटमेंट ली जा सकेगी। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों में कैंसर, हृदयरोग, बच्चों की बीमारी, स्त्री रोग, नेत्र, कान-नाक-गला, किडनी, मस्तिष्क, हड्डियां, मनोरोग अनेक विशेष क्षेत्रों के चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
इस सेवा में देश से इंडिया हेल्थ लाइन 30 हजार डॉक्टरों को जोड़ने जा रही है। अभी तक पांच हजार से अधिक डॉक्टर हेल्थ लाइन से जुड़ चुके हैं।
डॉ. तोगड़िया ने कहा कि इस सेवा में मेडिकल टेस्ट के अलावा एक्स-रे, सीटी स्कैन के लिए भी अनेक केंद्र जुड़े हैं। उपचारों के लिए अस्पताल, नर्सिंग होम आगे आएं हैं।
कई रुग्णवाहिका और ब्लड बैंक सेवाएं जुड़ी हैं। दवा की दुकानें भी इसमें शामिल हुई हैं। हेल्थ लाइन का उद्देश्य समय पर उपचार मिलें, इसी महत्त्व को बढ़ाया जा रहा है।
डॉ. तोगड़िया ने कहा कि देश आरोग्य हो यही हम सभी का उत्तरदायित्व है। यह सेवा इंडिया हेल्थ लाइन के कॉल सेंटर पर एक कॉल के जरिये मिलेगी।
इंडिया हेल्थ लाइन की ओर से समाज सेवा के लिए आम लोगों को भी हेल्थ एंबेसडर बनाकर जोड़ा जा रहा है। इस सेवा के लिए डॉ. तोगड़िया ने इंडिया हेल्थ लाइन कॉल सेंटर नंबर: 18602333666/18602333666 भी घोषित किया।
ये हैं हेल्थ लाइन के सलाहकार
इंडिया हेल्थ लाइन के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. जितेंद्र पटेल एमएस ( ऑर्थो ) आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. गिरीश कुमार निदेशक एम्स पटना (बिहार), राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया एमएस (कैंसर सर्जन ) शामिल हैं।
साल में एक करोड़ को लाभ देने का लक्ष्य
डॉ. तोगड़िया के मुताबिक हेल्पलाइन का लक्ष्य, एक वर्ष के भीतर एक करोड़ उन लोगों को निशुल्क परामर्श दिलाना है। जो लोग आर्थिक तंगी के कारण देश के बड़े डॉक्टरों की फीस न देने के कारण समय पर बड़े रोगों की जानकारी नहीं ले सकते।
हर साल सिग्नेस अस्पताल मुफ्त देगा एक लाख की दवा
सिग्नेस अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. दिनेश बत्तरा ने डॉ. तोगड़िया की इस पहल पर बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि उनके सभी अस्पताल में प्रतिदिन कम से कम एक मरीज की मुफ्त सेवा की जाएगी। वहीं हर वर्ष एक लाख रुपये की दवाएं निशुल्क इंडिया हेल्थ लाइन के जरिये जरूरतमंदों को दी जाएंगी।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर कांतिलाल सैनी, प्रदेशाध्यक्ष, विश्व हिंदु परिषद्, मदन मोहन छाबड़ा, हरियाणा, प्रांत संयोजक, हिंदु हेल्पलाइन, प्रद्युम्न कुमार, प्रांत मंत्री, विश्व हिंदु परिषद, करुणा प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, डॉ. जयसिंह गुर्जर, प्रांत उपाध्यक्ष, विभाग मंत्री, सुरेश जोशी, विभाग मंत्री, दीपक चोपड़ा, बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, धीरज गुलाटी, होटल पर्ल मार्क, विजयंत बिंदल, पवन छाबड़ा, डॉ. संदीप छाबड़ा, अश्विनी अरोड़ा, सुरेंद्र सुधा, राजेश छाबड़ा, धनविंदर सिंह, प्रीतम सिंह, जयपाल शर्मा, अशोक अरोड़ा, गौरव सांवलिया, कपिल भाटिया, राकेश ढल, रोहित धीमान, मोहित धीमान एवं राजीव धीमान मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त बजरंग दल विभाग संयोजक, सुशील चैधरी, जिलाध्यक्ष नंदलाल जी छाबड़ा, मंत्री यशपाल वधवा, बजरंग दल संयोजक, बलिंदर सिंह, प्रांत विद्यार्थी प्रमुख, अतुल शास्त्री, ओम प्रकाश गुप्ता, विश्व हिंदु परिषद भी मौजूद रहे।