फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr. Gurmeet will be visiting professor of Hindi in Italy

डॉ. गुरमीत होंगे इटली में हिंदी के विजिटिंग प्रोफेसर

Tue, 12 Apr 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dr. Gurmeet will be visiting professor of Hindi in Italy
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गुरमीत सिंह को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् (आईसीसीआर) की इटली में स्थापित प्रतिष्ठित हिंदी चेयर के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

उनका चयन इटली के ऐतिहासिक नगर नेपल्स में स्थित नेपल्स यूनिवर्सिटी की ओर से किया गया है। यहां वह विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में अप्रैल 2022 से अपनी सेवाएं देंगे। वह नेपल्स में आईसीसीआर की ओर से भेजे जाने वाले हिंदी के पहले प्रोफेसर होंगे। इससे पहले पिछले वर्ष वह उज्बेकिस्तान के ताशकंद यूनिवर्सिटी में भी विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

आईसीसीआर की ओर से उनकी नियुक्ति संबंधी पत्र पंजाब यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को मिलने के बाद यूनिवर्सिटी ने उनकी नियुक्ति पर सहमति दे दी है। विदेश मंत्रालय के तहत काम करने वाले आईसीसीआर की ओर से दुनिया के 20 से अधिक देशों में हिंदी और भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए हिंदी चेयर स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपल्स यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाती हैं 50 से अधिक भाषाएं
2018 में भी आईसीसीआर ने जार्डन के अम्मान स्थित यूनिवर्सिटी के लिए डॉ. गुरमीत सिंह को विजिटिंग प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति का प्रस्ताव दिया था लेकिन तब उन्होंने विभाग के अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्व को तरजीह दी थी। नेपल्स यूनिवर्सिटी की स्थापना 1732 में हुई थी और यूरोप में साइनोलोजी और ओरिंयटल अध्ययन के लिए विख्यात इस यूनिवर्सिटी को गैर यूरोपीय भाषाओं विशेषकर एशियाई भाषाओं और संस्कृति के सर्वश्रेष्ठ केंद्रों में से एक माना जाता है। इस विश्वविद्यालय में 50 से अधिक भाषाओं को पढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed