{"_id":"675f323439441fdcd6086b27","slug":"dr-adinarayan-presented-research-in-the-young-scientist-conference-chandigarh-news-c-16-pkl1043-585388-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: युवा वैज्ञानिक सम्मेलन में डॉ. आदिनारायण ने किया शोध प्रस्तुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: युवा वैज्ञानिक सम्मेलन में डॉ. आदिनारायण ने किया शोध प्रस्तुत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बी आदिनारायण ने युवा वैज्ञानिक सम्मेलन में अपना शोध प्रस्तुत किया। यह सम्मेलन इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल-2024 का एक प्रतिष्ठित हिस्सा है। आयोजन 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2024 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी, असम में आयोजित किया गया।
डॉ. आदिनारायण ने चंडीगढ़ ग्रीन सिटी के लिए साइकिल मोबिलिटी में लैंगिक भिन्नताओं और साइकिल नीतियों को समझने हेतु आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस का उपयोग: 2030 के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स को हासिल करने में भूमिका विषय पर शोध प्रस्तुत किया। शोध में शहरी परिवहन और स्थिरता की चुनौतियों के लिए एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
एआई-आधारित डाटा का उपयोग करके चंडीगढ़ में लैंगिक-सम्मानजनक साइकिल मोबिलिटी और हरित नीतियों को विकसित करने पर केंद्रित है, जो 2030 के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप है। डॉ. आदिनारायण के शोध को शहरी परिवहन और स्थिरता के क्षेत्र में नई सोच लाने के लिए सराहा गया। इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक पहल है। विज्ञान भारती के साथ मिलकर आयोजित कॉन्फ्रेंस स्वदेशी भावना से प्रेरित एक विज्ञान आंदोलन है।