रेल यात्री ध्यान दें! इस तारीख से नहीं दौड़ेंगी दर्जनों ट्रेनों, सफर पर निकलने से पहले पढ़ लें खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रशासन ने इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग सिस्टम की शुरुआत करने के मकसद से यह आदेश जारी किए हैं। हालांकि दिल्ली-पानीपत-अंबाला रेलवे ट्रैक पर इसका विशेष असर नहीं रहेगा। वहीं जिन ट्रेनों का परिचालन इस अवधि के दौरान रद्द किया गया है, उन ट्रेनों के यात्रियों को अपने गंतव्य पर जाने के लिए परेशानियां झेलनी पड़ेंगी।
रेलवे आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अमृतसर रेलवे स्टेशन पर कांटे बदलने के पुराने सिस्टम को बदलने के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग सिस्टम की शुरुआत करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो गई है। इस कार्य को पूरा करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन ने 19 से 31 जुलाई तक अमृतसर रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई रेलगाड़ियों को रद्द करने के आदेश जारी किए हैं।
पानीपत से गुजरने वाली दो ट्रेनों रहेंगी प्रभावित
पानीपत से अमृतसर आने-जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों के रद्द होने का कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। दिल्ली-पानीपत-अंबाला रेलवे ट्रैक से अमृतसर जाने वाली अधिकतर ट्रेनों का परिचालन सामान्य रहेगा। अमृतसर के लिए पानीपत से लगभग दो दर्जन ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें कटिहार एक्सप्रेस, शाने पंजाब, दुर्ग एक्सप्रेस, दिल्ली पठानकोट एक्सप्रेस, पश्चिम, सचखंड, शहीद, सरयू-यमुना, हीराकुंड, मूरी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं।
हालांकि 11057-58 अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन 24 जुलाई से एक अगस्त तक रद्द रहने से इसका परिचालन ठप्प रहेगा वहीं 12421 नांदेड-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन 25 जुलाई व एक अगस्त को रद्द रहेगी जबकि 12422 अमृतसर-नांदेड एक्सप्रेस ट्रेन 23 व 30 जुलाई को रद्द रहेगी। अमृतसर के लिए पानीपत से गुजरने वाली शेष ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा और उनके अपने निर्धारित समय पर चलने की संभावना है।
रद्द की गई एक्सप्रेस गाड़ियां
गाड़ी संख्या गाड़ी का नाम अवधि
14505/14506 नंगलडैम-अमृतसर 19 से 31 जुलाई
12411/12412 चंडीगढ़-अमृतसर 19 से 31 जुलाई
18237 बिलासपुर-अमृतसर 19 से 29 जुलाई
18238 अमृतसर-बिलासपुर 21 से 31 जुलाई
15209 जनसेवा 19 से 30 जुलाई
15212 अमृतसर-दरभंगा 20 से 31 जुलाई
12241 चंडीगढ़-अमृतसर 25 से 31 जुलाई
12242 अमृतसर-चंडीगढ़ 26 जुलाई से 1 अगस्त
12053 हावड़ा-अमृतसर 25 से 31 जुलाई
12054 अमृतसर-हावड़ा 25 से 31 जुलाई
11057 मुंबई-अमृतसर 24 से 30 जुलाई
11058 अमृतसर-मुंबई 26 जुलाई से 1 अगस्त
15211 दरभंगा-अमृतसर 24 से 29 जुलाई
14634 पठानकोट-अमृतसर 26 से 31 जुलाई
14633 अमृतसर-पठानकोट 27 से 31 जुलाई
12421 नांदेड़-अमृतसर 25 जुलाई व 1 अगस्त
12422 अमृतसर-नांदेड़ 23 व 30 जुलाई
12407 कर्मभूमि-अमृतसर 25 जुलाई व 1 अगस्त
12408 अमृतसर-कर्मभूमि 20 व 27 जुलाई
22423 गोरखपुर-अमृतसर 23 व 30 जुलाई
22424 अमृतसर-गोरखपुर 22 व 29 जुलाई
14603 सहरसा-अमृतसर 20 व 27 जुलाई
14604 अमृतसर-सहरसा 25 जुलाई व 1 अगस्त
15933 डिबरूगढ़-अमृतसर 24 जुलाई को
15934 अमृतसर-डिबरूगढ़ 27 जुलाई को
01708 अटारी-जबलपुर 22, 25 व 29 जुलाई
01707 जबलपुर-अटारी 21, 24 व 28 जुलाई
पानीपत के यात्रियों को नहीं होगी परेशानी
अमृतसर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग सिस्टम के चलते अमृतसर आने-जाने वाली दर्जनों ट्रेनों के 19 से 31 जुलाई तक रद्द होने की सूचना है लेकिन पानीपत के यात्रियों को विशेष परेशानी नहीं होगी। दो ट्रेनों को छोड़कर अमृतसर जाने वाली शेष ट्रेनों का परिचालन सामान्य रहेगा। अमृतसर जाने वाले यात्री अपनी सुविधा अनुसार रद्द हुई ट्रेनों के बजाय अन्य ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं। -धीरज कपूर, स्टेशन अधीक्षक, पानीपत।