{"_id":"5d5861b08ebc3e899a567c47","slug":"double-murder-aaropi-in-remand-chandigarh-news-pkl3477418103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-22 में दो बहनों की कैंची से हत्या करने केआरोपी कुलदीप को जिला अदालत ने शनिवार को दो दिन केपुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने कैंची, बाइक रिकवरी और वारदात का कारण पता करने के लिए चार दिन की रिमांड मांगी थी। मृतक बहनों की पहचान पंजाब के अबोहर के गांव बल्लुआना की मनप्रीत कौर और राजवंत कौर केरूप में हुई थी।
मामला बीते 15 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे का है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-22 स्थित मकान नंबर 2598 में दो युवतियों की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। मकान के एक कमरें में दो युवतियां खून से लथपथ पड़ी थीं और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। सबूत इकट्ठा करने के लिए डॉग स्क्वॉड और सीएफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया।
मृतक युवतियों का भाई हरप्रीत सिंह 14 अगस्त को किसी काम से अपने गांव गया हुआ था। वह कभी-कभी अपनी बहनों केपास आया करता था। रक्षाबंधन वाले दिन अपनी बहनों को कई बार फोन किया, फोन न उठाने पर उसने अपने दोस्त को वहां भेजा। वहां जाने पर देखा कि बाहर ताला लगा हुआ था। शक होने पर ताला तोड़ा गया। हत्या के बाद आरोपी घर की चाबी और मनप्रीत कौर के दोनों मोबाइल फोन अपने साथ ले गया था। आसपास के एरिया में सीसीटीवी कैमरे से एक युवक को दोनों बहनों के घर से निकलते हुए देखा गया । आसपास के लोगों से पूछने पर आरोपी की पहचान जीरकपुर निवासी कुलदीप के रूप में हुई। आरोपी अक्सर दोनों बहनों के घर में आता जाता था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कुलदीप जीरकपुर से दिल्ली चला गया। आरोपी को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था।