फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dolly bindra filed complaint against radhe maa, chandigarh police enquiry report

राधे मां के खिलाफ दी थी शिकायत, डॉली बिंद्रा को पुलिस का बड़ा झटका

Fri, 26 Aug 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Aug 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
dolly bindra filed complaint against radhe maa, chandigarh police enquiry report
डॉली बिंद्रा और राधे मां के बीच विवाद - फोटो : फाइल फोटो
राधे मां के खिलाफ शिकायत देने वाली एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा को चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ा झटका दिया है। मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने मुंबई पुलिस को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में पुलिस ने शिकायत को निराधार बताया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को डॉली बिंद्रा पुलिस हेडक्वार्टर में अपनी 11 माह पहले राधे मां के खिलाफ दी शिकायत का स्टेटस जानने पहुंचीं थीं। डॉली को बताया गया कि उनके आरोप निराधार और गलत हैं। डॉली का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए जल्द ही वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी।
विज्ञापन

राधे मां पर लगाए थे यौन शोषण के आरोप

dolly bindra filed complaint against radhe maa, chandigarh police enquiry report
डॉली बिंद्रा और राधे मां के बीच विवाद - फोटो : फाइल फोटो
मीडिया कर्मियों से बातचीत में डॉली ने बताया की पिछले साल सितंबर में उनके द्वारा दी गई शिकायत की जांच सेक्टर 36 थाना प्रभारी राम दयाल कर रहे थे। शिकायत में डॉली ने राधे मां और उनके समर्थकों पर यौन शोषण जैसे संगीन आरोप लगाए थे।

डोली का कहना है कि इस मामले की जांच के तहत पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कई बार बुलाया और वह लगातार जांच में सहयोग करने के लिए मुंबई से आती रहीं। लेकिन 11 माह बाद शुक्रवार को जब वह एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल से मामले की स्टेटस रिपोर्ट जानने पहुंचीं तो पुलिस ने उन्हें बताया कि उनकी शिकायत आधारहीन है।

बिंद्रा का कहना है कि वह मामले में राधे मां व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए अब कोर्ट में याचिका डालकर आरोपियों पर केस दर्ज कराकर रहेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed