फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dogs Kills Old Man In Punjab's Batala

दर्दनाकः बटाला में खुंखार कुत्तों का आतंक, बुजुर्ग को नोच-नोचकर मार डाला

Sun, 11 Aug 2019 05:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Aug 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
Dogs Kills Old Man In Punjab's Batala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बटाला के गांव शिशरेवाल के पास कुछ खुंखार कुत्तों ने एक बुजुर्ग को नोच-नोच कर मार डाला। कुछ दिनों से उक्त बुजुर्ग लापता था और उसके परिवार के लोग उसकी तलाश में लगे हुए थे।

विज्ञापन


रविवार सुबह गांव मुरीदके से छिछरेवाल के रास्ते में पड़ती हड्डा रोड़ी के साथ लगते धान के खेतों में बुजुर्ग का शव मिला। परिवार वालों ने शव के पास पड़े बुजुर्ग के पर्स और कपड़ों से पहचान की। इस घटना के बारे में तुरंत पुलिस को भी सूचित किया गया। गांव में हुई इस घटना को लेकर लोग सहम गए हैं। 
विज्ञापन


गांव शिशरेवाल के रहने वाले प्रगट मसीह ने बताया कि उसके पिता यकूब मसीह कुछ दिन पहले बटाला में अपनी बेटी से मिलने गए हुए थे। उन्हें बटाला से अपने पिता के वापस आने की सूचना तो मिली लेकिन उनके पिता घर नही पहुंचे। कुछ दिनों से वह लापता थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। रविवार को उसके पिता का रास्ते में पड़ते धान के खेतों में कंकाल रूपी शव मिला जो खुंखार कुत्तों ने बुरी तरह से नोचा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके पिता को कुत्तों ने इस कदर नोचा हुआ था कि उन्हें सिर्फ कंकाल ही मिला। मौके पर मिले पर्स और कपड़ों के कुछ टुकड़ों से उन्होंने अपने पिता की पहचान की है।


वह सरकार से अपील करते हैं कि सरकार गांव के रास्ते में पड़ती हड्डा रोड़ी को उठाया जाए ताकि दोबारा ऐसी घटना न घटे। गांव के सरपंच बलविंदर सिंह ने कहा कि वह सरकार से अपील करते हैं कि इस हड्डा रोड़ी को उठाया जाए या शिफ्ट किया जाए क्योंकि यह खुंखार कुत्ते सुबह गुरुद्वारा साहिब को जाने वाली संगत को भी काटने की कोशिश करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed