फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dog fell into 10 feet deep narrow sewerage pit, rescued by fireman

Chandigarh News: 10 फीट गहरे तंग सीवरेज के गड्ढे में गिरा कुत्ता, दमकलकर्मी ने रेस्क्यू कर बचाया

Tue, 26 Dec 2023 12:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dog fell into 10 feet deep narrow sewerage pit, rescued by fireman
चंडीगढ़। नगर निगम की दमकल टीम ने सेक्टर- 28 में लगभग 10 फीट गहरे सीवरेज के गड्ढे में गिरे एक कुत्ते का रेस्क्यू किया है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज- 1 के दमकल कर्मी अकिन कुमार ने बताया कि यह कुत्ता आम के बाग के पास सरकारी मकानों के पीछे खुली जगह पर झाड़ियों में बने खुले सीवरेज में गिरा हुआ था। स्थानीय लोगों ने बाग में बंदरों द्वारा अचानक अजीब तरह से आवाजें निकालने पर गौर किया और किसी कुत्ते के बिलखने की आवाजें सुनी। इसी दौरान काफी ढूंढने पर सीवरेज में कुत्ता दिखा। सुबह के वक्त इसकी जानकारी मिलते ही दमकल को बुलाया और लैडर की मदद से दमकलकर्मी हुकूमत सिंह अंदर गया और कुत्ते को सही-सलामत बाहर निकाला गया। सीवरेज के गड्ढे का रास्ता काफी तंग था। हालांकि दमकल कर्मी सकुशल अंदर पहुंच गया। बाहर निकालने पर कुत्ता एकदम स्वस्थ था और बच्चों ने उसे खाने को बिस्कुट और रोटी दी। पता चला कि कई घंटे पहले रात में कुत्ता अंदर गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed