{"_id":"5eee69648ebc3e433324c80b","slug":"dog-bitten-by-an-elderly-man-who-came-to-indira-colony-from-kharar-chandigarh-news-pkl378818126","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ से इंदिरा कॉलोनी आए बुजुर्ग को कुत्ते ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ से इंदिरा कॉलोनी आए बुजुर्ग को कुत्ते ने काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी में शनिवार सुबह खरड़ से आए एक बुजुर्ग लक्ष्मण को लावारिस कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते ने लक्ष्मण को बाजू और टांग दो जगह पर काटा है। दोनों जगह जख्म इतने गहरे बने हैं कि डॉक्टरों को उन पर टांके लगाने पड़े। इसे लेकर स्थानीय निवासियों में काफी रोष है।
लोगों का कहना है कि इंदिरा कालोनी में कुत्तों का आतंक है। इनमें कुछ कुत्ते लावारिस तो कुछ कुत्ते लोगों ने पाल रखे हैं। सुबह लोग अपने कुत्तों को खुला छोड़ देते हैं।
इंदिरा कालोनी में कुछ लोगों ने बुलडॉग और पिटबुल जैसे कुत्ते पाल रखे हैं। कई लोग इनको खुला छोड़ देते हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जिन लोगों ने घरों में पिटबुल डाग पाल रखे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएं। सोनू टांक ने बताया कि इंदिरा कालोनी में 8 से 10 कुत्तों का झुंड है, लोगों पर हमला कर देते हैं। दोपहिया वाहनों के पीछे भागते हैं, जिससे लोग कई बार गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं। इंदिरा कॉलोनी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अरबिंद दुबे ने कहा कि डॉग कैचर टीम को आए हुए कम से कम एक साल हो गया। नगर निगम के नंबर पर भी फोन किया जाता है, परंतु आश्वासन ही मिलता है।