फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dog bites on innocent child nose, mohali news

पागल कुत्ते ने मासूम बच्चे की नाक पर काटा, डेढ़ घंटे आतंक मचाने के बाद पकड़ा

Thu, 08 Jun 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 08 Jun 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
dog bites on innocent child nose, mohali news
पागल कुत्ते ने मासूम बच्चे की नाक पर काटा
सेक्टर-71 स्थित पार्क में खेल रहे तीन साल के बच्चे समेत तीन लोगों को पागल कुत्ते ने काट लिया। बच्चे की नाक पर गहरा जख्म हो गया है। नगर निगम की टीम ने लोगों व पार्षद की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद कुत्ते को काबू किया। पार्षद अमरीक सिंह सोमल ने कहा कि कुत्ता पागल था। उसमें रैबीज के लक्षण बताए जा रहे हैं। उसे डॉग स्क्वॉयड में भेजा गया है। 
विज्ञापन


बच्चे के पिता राहुल ने बताया कि वह एक नामी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर हैं। मंगलवार शाम को वह ड्यूटी पर थे। इसी बीच उनकी पत्नी का फोन आया कि पार्क में खेलते उनके बेटे रुद्रवीर को कुत्ते ने नाक पर काट लिया है। इसके बाद उन्होंने उन्हें सेक्टर-71 के नामी अस्पताल में इलाज के लिए बुलाया। लेकिन अस्पताल में इलाज का इंतजाम पूरा नहीं था। वह उसे एक अन्य अस्पताल में ले गए। जहां पर उसे इंजेक्शन लगवाया गया।  
विज्ञापन


नौकरानी को भी कुत्ते ने काटा      
इलाके के पार्षद अमरीक सिंह सोमल ने कहा कि उनके इलाके में बच्चे के अलावा कुत्ते ने एक नौकरानी व एक अन्य व्यक्ति को भी काटा है। नगर निगम के अधिकारियों के मुुताबिक कुत्ते में रैबीज के लक्षण पाए जा रहे हैं। ऐसे में अब कुत्ते को डॉग पाउंड में कड़ी नजर में रखा जा रहा है।     
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना      
यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी लावारिस कुत्तों द्वारा बच्चे को काटने का मामला सामने आ चुका है। फेज-दो में तीन साल के बच्चे को कुत्ते ने होठ पर काटा था, जिसके बाद बच्चे का पीजीआई से इलाज चल रहा है। बच्चे के पेरेंट्स ने निगम को पांच लाख का नोटिस भेजा हुआ है। जबकि दूसरी तरफ निगम द्वारा अब सारे लोगों का फ्री इलाज करवाया जाता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed