फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dog Bite Outside Sector 11 Temple Chandigarh

मंदिर में लंगर बनाने पहुंचे हलवाई समेत तीन को कुत्तों ने काटा, श्रद्धालुओं में रोष

Tue, 31 Jul 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 31 Jul 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
Dog Bite Outside Sector 11 Temple Chandigarh
कुत्तों ने काटा
सावन के पहले सोमवार पर सेक्टर-11 स्थित सनातन धर्म मंदिर में लंगर तैयार कर रहे हलवाई और दो भक्तों को आवारा कुत्तों ने काट लिया। घटना सुबह करीब पांच बजे बजे की है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस पीसीआर ने घायलों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


किशन गढ़ निवासी 53 वर्षीय विरेंद्र सिंह ने बताया कि वह कैटरिंग का काम करते हैं। सावन के पहले सोमवार पर वह सेक्टर-11 स्थित सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद बनाने पहुंचे थे। सुबह करीब 4:30 बजे वह मंदिर के पास ही खड़े थे कि इतने में पीछे से कुत्तों का झंड आया और उनके दाएं पैर में कुत्तों ने काट लिया। इससे वह काफी सहम गए। उनके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद कुत्ते भाग गए।
विज्ञापन


लोगों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जीएमएसएच-16 हुंचाया। उधर, 60 वर्षीय रेशमी देवी ने बताया कि वह सुबह करीब सात बजे मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंचीं थीं। इस दौरान आवारा कुत्तों ने उनके दाएं पैर में काट लिया। यही नहीं, कुत्तों ने उनके अलावा एक और भक्त को काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने डेढ़ साल के बच्चे को नोचकर मार डाला था कुत्तों ने
17 जून को सेक्टर-18 में एक महिला कोठियों में काम करने गई थी जबकि उसका डेढ़ साल का बेटा आयुष घर के बाहर बने पार्क में खेल रहा था। इतने में 5 से 6 कुत्तों के झुंड ने उसे दबोच लिया और नोंच-नोंचकर उसे मार डाला।

 सेक्टर में घूम रहे आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। स्थिति यह है कि घरों से बच्चों का निकलना मुहाल हो गया है। कई बार तो आसपास के लोग बताते हैं कि जब वह बाहर जाते हैं तो कुत्ते उनके पीछे पड़ जाते हैं। ऐसे में उन्हें हमेशा डर बना रहता है। इसकी शिकायत भी कई बार कर चुके है। लेकिन बावजूद कोई भी एक्शन नहीं लिया जा रहा।

- वीके मल्होत्रा, जनरल सेक्रेटरी, सनातन मंदिर

मंदिर के सेवादार और यहां आने वाले भक्त आवारा कुत्तों से बहुत परेशान हैं। इसकी कई बार शिकायत एमसी में शिकायत भी की गई है लेकिन इन कुत्तों से भक्तों को बचाने का कोई उपाय नहीं निकाला जा रहा।  
-राज कुमार शुक्ला, पुजारी, सनातन मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed