{"_id":"5ded601b8ebc3e1b9472a782","slug":"doctors-will-be-upgraded-with-advance-research-in-homeopathy-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होम्यो वर्ल्ड विजनः होम्योपैथी की एडवांस रिसर्च से अपग्रेड होंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम्यो वर्ल्ड विजनः होम्योपैथी की एडवांस रिसर्च से अपग्रेड होंगे डॉक्टर
Mon, 09 Dec 2019 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 09 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के होम्योपैथिक डाक्टर इस क्षेत्र में दुनिया भर में लगातार सामने आ रहे नए शोध से अपग्रेड होंगे। देश ही नहीं विदेशों से आए विशेषज्ञों द्वारा सूबे के होम्योपैथिक डाक्टरों को इस तरह के नए शोध की जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
गंभीर बीमारियों का होम्योपैथी में एडवांस तरीके से इलाज कैसे संभव हो, इससे भी सूबे के होम्योपैथिक डाक्टरों को अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा होम्योपैथी क्षेत्र में छात्रों का रूझान कैसे बढ़े, इस पर भी विशेष रूप से काम किया जाएगा। इसके लिए काउंसिल फॉर होम्योपैथिक सिस्टम ऑफ मेडिसन हरियाणा ने अपनी रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन
हरियाणा में काफी संख्या में होम्योपैथिक डाक्टर हैं जो सरकारी व प्राइवेट चिकित्सा केंद्रों व अस्पतालों में अपनी सेवाएं देते हैं। एलोपैथिक के साथ-साथ बहुत से लोग आज होम्योपैथिक पद्धति से भी उपचार पर बड़ा भरोसा रखते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के अंतर्गत उक्त काउंसिल होम्योपैथिक डाक्टरों के कल्याण, उनके अपग्रेडेशन, सूबे में होम्योपैथी उपचार को बढ़ावा कैसे मिले, युवा छात्रों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कैसे प्रोत्साहित किया जाए व होम्योपैथी फील्ड में लगातार हो रही नई रिसर्च से सूबे के चिकित्सकों को कैसे अवगत करवाया जाए इत्यादि कार्यों पर काम करती है।
इसी कड़ी में इस काउंसिल ने अब हरियाणा में एक ‘इंटरनेशनल होम्योपैथिक कांग्रेस’ आयोजित की योजना बनाई है। जिसमें देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक भाग लेंगे और दुनिया में इस फील्ड में चल रही नई रिसर्च से सूबे के डाक्टरों को अवगत करवाएंगें।
इस इंटरनेशनल कांग्रेस को ‘होम्यो वर्ल्ड विजिन हरियाणा 2020’ का नाम दिया जाएगा। जबकि इसमें सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी का भी तकनीकी सहयोग रहेगा। इसका आयोजन काउंसिल के सहयोग से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियनस हरियाणा के तत्वावधान में होगा।
लाइफ स्टाइल डिसऑर्डर का इलाज भी होम्योपैथी में
हरियाणा के पंचकूला में होने वाली इस इंटरनेशनल कांग्रेस में रिसेंट एडवांसमेंट इन होम्योपैथी रिसर्च, मदर एंड चाइल्ड हेल्थकेयर, ए न्यू अप्रूच एंड जेनरेटिक केयर, लाइफ स्टाइल डिसऑर्डर एंड फिजियो, सोमॉटिक डिसऑर्डर, सोल्यूशन थ्रू होम्योपैथी, ऐविडेंस बेस्ड केस प्रेजेंटेशन, नेशनल हेल्थ प्रोग्राम, रियल रोल फॉर होम्योपैथी, रिफोर्म एंड चेंजस इन होम्योपैथी एजुकेशन, सीरियस थिंकिंग ऑन रेयर डिसिजिज, हाउ टू मोटिवेट होम्योपैथिक स्टूडेंट्स, चैलेंज ऑफ प्रेक्टिस होम्योपैथी इन अदर कंट्री, स्पोटर्स इंजरी एंड स्पोटर्स साइकोलॉजी व रोड टू प्रीवेंट ऑनसलॉट ऑन होम्योपैथी विषयों पर मंथन व पैनल चर्चा आयोजित करवाई जाएगी। इस आयोजन में सूबे के सभी होम्योपैथी डाक्टरों को काउंसिल की ओर से निमंत्रण भेजा जाएगा।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में इस होम्यो वर्ल्ड विजन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस फील्ड के देश व विदेशों से आने वाले होम्योपैथिक विशेषज्ञ यहां चिकित्सकों को नए रिसर्च, इस फील्ड की चुनौतियों समेत कई महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी देंगे। जिसकी मदद से सूबे के होम्योपैथिक चिकित्सकों को काफी हद तक अपग्रेड होने में मदद मिलेगी।
- डा. हर प्रकाश शर्मा, चेयरमैन, काउंसिल फॉर होम्योपैथिक सिस्टम ऑफ मेडिसन हरियाणा
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में इस होम्यो वर्ल्ड विजन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस फील्ड के देश व विदेशों से आने वाले होम्योपैथिक विशेषज्ञ यहां चिकित्सकों को नए रिसर्च, इस फील्ड की चुनौतियों समेत कई महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी देंगे। जिसकी मदद से सूबे के होम्योपैथिक चिकित्सकों को काफी हद तक अपग्रेड होने में मदद मिलेगी।
- डा. हर प्रकाश शर्मा, चेयरमैन, काउंसिल फॉर होम्योपैथिक सिस्टम ऑफ मेडिसन हरियाणा