फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctors' protection 40 kits reached GMCA-32

डाक्टरों की सुरक्षा 40 किट पहुंचीं जीएमसीए-32

Wed, 01 Apr 2020 01:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Doctors' protection 40 kits reached GMCA-32
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर-32 के चिकित्सकों की सुरक्षा के सामानों की पहली खेप मंगलवार को पहुंच गई। पर्सनल प्रोटेक्ट इक्यूपमेंट (पीपीई) के 40 किट अस्पताल के जिम्मेदार लोगों ने रिसीव किया। दूसरी खेप बुधवार को अस्पताल में पहुंचेगी। इसके साथ यहां के चिकित्सकों की सुरक्षा की चिंता काफी कम हो जाएगी क्योंकि उनके पास बचाव के लिए साधन होंगे। इसी के जरिए वह कोरोना पेशेंट को देख सकेंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए एन 95 मास्क, शूज गाउन, गोगल आदि की व्यवस्था सिंगापुर में रिसर्च कर रहे डॉ. साहिल ठाकुर व अमेरिका में रिसर्च कर रहे डॉ. रोहन बीर सिंह धालीवाल ने चंदा एकत्रित करके की है। यह लोग अन्य किट की व्यवस्था के लिए अभी भी चंदा एकत्रित करने में जुटे हैं। वह कहते हैं कि उन्हें जल्द सफलता मिलेगी। बाजार में पीपीई की काफी कमी है। इसके कारण देश के अस्पतालों में यह इक्यूपमेंट कम हो गए हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या देखते हुए डॉक्टर व स्टाफ भी चिंतित हैं। क्योंकि उनकी पहली सुरक्षा होनी चाहिए। जरा भी लापरवाही उनके लिए घातक हो सकती है। इसलिए जीएमसीएच के एक चिकित्सक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पीपीई की व्यवस्था करने की मदद मांगी थी, जो इन एलुमनी ने काफी हद तक पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed