फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   doctors, professors and former officials tickets, AAP leader

अबकी बार डाक्टरों, प्रोफेसरों और पूर्व अधिकारियों को टिकट, 'आप' सबसे आगे

Sat, 21 Jan 2017 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Jan 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
doctors, professors and former officials tickets, AAP leader
पंजाब विस चुनाव
पंजाब में पहली बार विधानसभा की त्रिकोणीय जंग में कई नए कीर्तिमान बनने जा रहे हैं। इस बार चुनाव में जहां मतदाताओं को दो मुख्यमंत्रियों की जंग (लंबी सीट पर मौजूदा सीएम और पूर्व सीएम के बीच), दो पूर्व बड़े सैन्य अफसरों की जंग (पटियाला में कैप्टन अमरिंदर और जनरल जेजे सिंह के बीच) और 117 सीटों के लिए एक हजार से ज्यादा प्रत्याशियों द्वारा भाग्य आजमाते हुए की जाने वाली खींचतान देखने को मिलेगी, वहीं यह पहला मौका होगा जब बड़े पैमाने पर डाक्टर, वकील, प्रोफेसर, प्रशासनिक अधिकारी और पूर्व अध्यापक भी सियासत में कदम रखेंगे।
विज्ञापन


आमतौर पर पंजाब की सियासत में धार्मिक नुमाइंदों और बड़े जमींदारों या कुछ पूर्व सैन्य अफसरों का बोलबाला रहा है। प्रदेश कांग्रेस और भाजपा की स्थिति थोड़ी अलग है और इन दलों में वोट बैंक के हिसाब से समाज के अलग-अलग वर्ग के लोगों को तरजीह दी जाती रही है। हालांकि शिअद की ओर से इस बार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस निर्मल सिंह को दूसरी बार मौका दिया गया है, वहीं पटियाला सीट से पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह को चुनाव मैदान में उतारकर अपने रुख में बदलाव के संकेत भी दिए हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने छब्बेवाल, राजकोट, मोगा और मानसा सीटों पर डाक्टरों को प्रत्याशी बनाया है, जाने-माने पंजाबी गायक मोहम्मद सादिक इस बार जैतों से चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष कैप्टन इस बार पटियाला और लंबी दो सीटों पर भाग्य आजमा रहे हैं। दूसरी ओर, प्रदेश की राजनीति में पहली बार उतरे तीसरे दल, आप ने बड़ी तादाद में प्रोफेशनल लोगों को टिकट बांटे हैं। आप से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले सुच्चा सिंह छोटेपुर की आपणा पंजाब पार्टी ने प्रोफेशनल लोगों को खुले हाथ से टिकट बांटे हैं। आप ने 117 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 25 प्रोफेशनल लोगों को प्रत्याशी बनाया है जबकि आपणा पंजाब पार्टी दस प्रोफेशनल प्रत्याशियों को चुनाव में उतार चुकी है। शिअद, भाजपा और कांग्रेस इस मामले में पीछे हैं जबकि बसपा, तृणमूल कांग्रेस और डा. धर्मवीर गांधी की पंजाब फ्रंट ने भी कई प्रोफेशनल लोगों को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेशनल को प्रत्याशी बनाने में 'आप' सबसे आगे

doctors, professors and former officials tickets, AAP leader
केजरीवाल - फोटो : File Photo
आप
एडवोकेट रमेश ग्रोवर (मोगा), प्रो. बलजिंदर कौर (तलवंडी साबो), प्रिं. बुधराम (बुढलाडा), डा. बलबीर सिंह (पटियाला), डा. चरणजीत सिंह (चमकौर साहिब), एडवोकेट एचएस फुलका (दाखा), कैप्टन गुरबिंदर सिंह कंग (बाघापुराना), एडवोकेट अमरपाल सिंह (श्री हरगोबिंदपुर), डा. अजय गुप्ता (अमृतसर सेंट्रल), डा. इंदरबीर सिंह निज्जर (अमृतसर साउथ), कैप्टन बिक्रमजीत सिंह (खेमकरण), डा. अमनजीत सिंह थिंड (शाहकोट), डा. संजीव कुमार शर्मा (जालंधर सेंट्रल), डा. रणजीत सिंह (शाम चौरासी), ब्रिगेडियर राज कुमार (बलाचौर), डा. संजीव गौतम (श्री आनंदपुर साहिब)।

आपणा पंजाब पार्टी
सूबेदार कुलवंत सिंह (कादियां), प्रिं. ओम प्रकाश (श्री हरगोबिंदपुर), डा. जुगल किशोर (जालंधर वेस्ट), कर्नल वरिंदर शर्मा (उड़मुड़), डा. सतीश लांबा (शाम चौरासी), कैप्टन रामपाल सिंह (पायल), एडवोकेट बख्शीश सिंह (जलालाबाद), एडवोकेट वरिंदर ढिल्लों (तलवंडी साबो), डा. सुरिंदर कुमार द्विवेदी (कोटकपुरा), डा. हरपाल सिंह गिल (जैतो)

बसपा
डा. मक्खन सिंह (महलकलां), रिटायर्ड डीआईजी अनंतजीत सिंह (तरनतारन), प्रिं. सरबजीत सिंह (मोहाली)

तृणमूल कांग्रेस पार्टी
डा. हरबंस लाल (फतेहगढ़ साहिब), प्रो. मनप्रीत कौर बराड़ (बाघा पुराना), प्रो.अवतार सिंह सहोता 
(जैतो)

पंजाब फ्रंट
प्रिं. सूबा सिंह (अमृतसर साउथ), प्रो. संतोख सिंह औजला (लुधियाना वेस्ट), प्रो. मोहनजीत कौर टिवाना (पटियाला), एडवोकेट इंदरजीत सिंह, पायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed