आयुष डॉक्टरों को मिल सकती है खुशखबरी, रिटायरमेंट उम्र सात साल बढ़ाने पर विचार करेगी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के फेज 8 में पुडा भवन के सामने स्थित ग्राउंड में शुक्रवार को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय आरोग्य मेले का शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि आयुष विभाग में डॉक्टरों की सेवा मुक्ति की उम्र 58 साल से बढ़ाकर 65 साल करने पर सरकार विचार करेगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य और शिक्षा पंजाब सरकार के लिए अहम है। श्री गुररु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित करवाए जा रहे प्रोग्रामों की कड़ी में उक्त समागम करवाया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को उच्च बनाने के लिए विभाग में सभी खाली पदों को भरा जा रहा है। यही नहीं डॉक्टरों की सेवामुक्ति 58 से 65 साल करने की स्कीम आयुष विभाग में लागू होगी ताकि लोगों को विश्व स्तर पर स्वास्थ्य सहूलियतें दी जा सके।
मेले के उद्देश्य की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी इलाज पद्धतियां हमारी रिवायती तकनीकों में से एक है। जड़ी-बूटियों से कई ऐसे रोगों को इलाज संभव है जो एलोपैथी में भी नहीं है।
पंजाब सरकार की सरबत सेहत बीमा योजना का विशेष जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि इस स्कीम के तहत 35 लाख कार्ड बन चुके हैं और तकरीबन 22 हजार मरीज अब तक अपना इलाज करवा चुके है। अमेरिका और कनाडा जैसे विकासशील देशों की तर्ज पर शुरू की गई यह स्कीम पंजाब के लिए वरदान साबित हो रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने किया मेले के स्टालों का मुआयना
उद्घाटन सेशन के दौरान आयुष कमिश्नर मनवेश सिद्धू ने बताया कि पंजाब में 569 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों, 99 होम्योपैथी डिस्पेंसरियों और 33 यूनानी डिस्पेंसरियां लोगों को सेहत सहूलियतें दे रही है। लोगों को तंदुरुस्त करने में इन इलाज प्रणालियों और आयुष विभाग की अहम भूमिका है। स्वास्थ्य मंत्री ने मेले के दौरान सरकारी विभागों और कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया। साथ ही प्रदान की जा रही सहूलियतों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।