फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctor of PGI will not work for one hour today

आज एक घंटे काम नहीं करेंगे PGI के डॉक्टर, पहले से तैयारी करके आएं

Tue, 06 Jun 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 06 Jun 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Doctor of PGI will not work for one hour today
- फोटो : File Photo
मांगों को लेकर ट्राइसिटी के निजी चिकित्सकों समेत पीजीआई के डॉक्टर मंगलवार को एक घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। आईएमए से जुड़े करीब ढाई लाख डॉक्टर छह जून को हड़ताल पर जा रहे हैं।
विज्ञापन


आईएमए के प्रेसिडेंट डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के सभी प्राइवेट डॉक्टर छह जून को आधे दिन के लिए काम नहीं करेंगे। पीजीआई फैकल्टी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. टीडी यादव का कहना है कि आज सबसे ज्यादा डॉक्टरों को प्रताड़ित किया जा रहा है। शहर के वरिष्ठ डॉक्टर नीरज कुमार ने जेनरिक दवाएं लिखने के सरकार के फैसले को उचित बताया है। 
विज्ञापन


आज बंद रहेंगे निजी अस्पताल
पंचकूला, कालका और पिंजौर में मंगलवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निजी अस्पताल बंद रहेंगे। इस संबंध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच कालका की सोमवार को कालका के एक निजी अस्पताल में बैठक हुई। बैठक में डॉक्टरों को आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। जानकारी देते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच कालका के प्रधान रंधीर सिंह राणा ने बताया कि मंगलवार को कालका, पिंजौर और परवाणू के सभी प्राइवेट अस्पताल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे। मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी सुविधा जारी रहेगी। राणा ने बताया कि मंगलवार को प्राइवेट डॉक्टरों को आ रही समस्याओं के संबंध में कालका विधायक लतिका शर्मा, पंचकूला विधायक व एसडीएम कालका को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed