फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctor and his brother beating in Rohtak After refusing marriage

शादी के लिए लड़की देखना डॉक्टर और उसके भाई को पड़ा भारी, पंचायत में ही कर दी गई पिटाई

Tue, 16 Oct 2018 01:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Tue, 16 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
Doctor and his brother beating in Rohtak After refusing marriage
सांकेतिक तस्वीर

डॉक्टर और उसके भाई को शादी के लिए लड़की देखना भारी पड़ गया। भरी पंचायत में ही लोगों ने दोनों भाइयों की पिटाई कर दी। दरअसल हुआ ये कि व्हाट्सअप पर जिस लड़की की फोटो भेजी गई, उसे दिखाई के दौरान नहीं दिखाया गया। इसी का डॉक्टर और उसके भाई ने विरोध किया।और शादी से इंकार कर दिया। फिर गांव में पंचायत का आयोजन किया गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने दोनों पर हमला कर दिया। घटना हरियाणा के रोहतक की है।

विज्ञापन


 पंजाब के भठिंडा से सरकारी डॉक्टर और उसका भाई सोमवार को रोहतक के सुखपुरा चौक पर शादी के लिए लड़की देखने पहुंचे। व्हाट्सएप पर बिचौलिये ने जिस लड़की के फोटो भेजे थे, उसकी बजाय कोई दूसरी लड़की दिखाई गई। इस पर डॉक्टर और उसके भाई ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर पंचायत हुई। आरोप है कि पंचायत में ही शादी से इनकार करने से क्षुब्ध लोगों ने दोनों भाइयों से मारपीट की। इसमें घायल एक को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन

Doctor and his brother beating in Rohtak After refusing marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

भटिंडा के रहने वाले सरकारी डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह रोहतक के सिसरौली गांव का रहने वाला है। बीस साल पूर्व परिवार समेत पंजाब के भठिंडा में जाकर बस गया था। वह भठिंडा के ही सरकारी अस्पताल में डॉक्टर है। छह दिन पूर्व रोहतक के एक व्यक्ति का फोन उसके पास आया। कहा कि डॉक्टर की वह रोहतक के सुखपुरा चौक की रहने वाली लड़की से शादी करा देगा। लड़की ग्रेजुएट है। 

लड़की के फोटो भी व्हाट्सएप पर डॉक्टर और उसके भाई को भेजे गए। बिचौलिये और लड़की के परिजनों के कहने पर रविवार को दोनों भाई लड़की को देखने के लिए रोहतक पहुंचे। आरोप है कि उन्हें दूसरी लड़की दिखाई गई। इस पर डॉक्टर और उसके भाई ने व्हाट्सएप पर जिस लड़की का फोटो भेजा था, वही दिखाने की बात कही। लड़की के परिजनों ने मना किया तो दोनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। 

मोहल्ले में हुई पंचायत
शादी से मना करने के बाद मोहल्ले में ही पंचायत बैठ गई। आरोप है कि बिचौलिये और अन्य लोगों ने दोनों भाइयों के साथ पंचायत में ही मारपीट की। इसमें डॉक्टर का भाई घायल हो गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। सुखपुरा चौकी प्रभारी का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed