फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Do this Dare and Upload Selfie on Facebook

न्यू चैलेंजः फेसबुक पर अपलोड करें सेल्फी

Tue, 02 Sep 2014 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Sep 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
Do this Dare and Upload Selfie on Facebook

सूखा ग्रस्त इलाकों में पानी की व्यवस्था के लिए शुरू हुए आइस बकेट चैलेंज के बाद शहर की इवेंट कंपनी बिग डे इवेंट ने इंडियन हंगर चैलेंज नाम से नई एक्टिविटी शुरू की। इस एक्टिविटी के अंतर्गत किसी गरीब को खाना खिलाना होगा और उसके साथ अपनी एक सेल्फी इंडियन हंगर चैलेंज के फेसबुक पेज पर अपलोड करनी होगी।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर इस बात की जानकारी एक्टिविटी को डिजाइन करने वाले गौरव गोयल ने प्रेस क्लब में कही। गौरव ने बताया कि यह चैलेंज उन्होंने बकेट चैलेंज से प्रेरित होकर बनाया है। उन्होंने बताया कि दरअसल इस चैलेंज के साथ वह अपनी इवेंट कंपनी को भी प्रमोट करना चाहते हैं।
विज्ञापन


गौरव के साथ इस एक्टिविटी में उनकी पत्नी शिप्रा गोयल, रंजना सिंह, चिलमन साहनी, जय वर्मा और विक्रम कुमार शामिल हैं। शिप्रा ने बताया कि वह एक मल्टी नेशनल कंपनी में कार्यरत थी, लेकिन दिल में कुछ अलग करने का मन हुआ तो इस कंपनी का निर्माण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजना ने बताया कि वह पेशे से एक चार्टड अकाउंटेंट हैं और हाल ही में एक कंपनी से जॉब छोड़ कर उन्होंने इवेंट कंपनी में भागीदारी की है। इस इवेंट कंपनी के तहत शादी, बर्थडे और अन्य इवेंट्स को क्रिएटिव तरीके से आयोजित करेगी।


आउटडोर मैरिज का ट्रेंड  

गौरव ने बताया की शादी में आजकल कई नए ट्रेंड आए हैं। उन्होंने बताया कि लोग आजकल आउट डोर वेडिंग प्लान करते हैं। इस तरह की वेडिंग के अंतर्गत लोग अपने घर से दूर कही किसी हिल स्टेशन या फिर पर्यटन स्थल पर कुछ दिनों के लिए ठहरते है और वहीं अपनी शादी करवाते है। बर्थडे पार्टी के लिए लोग आजकल थीम पार्टी रखने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed