{"_id":"608c58f78ebc3e0a8a525292","slug":"do-not-stop-in-university-which-students-have-non-essential-work-chandigarh-news-pkl412013091","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू की सलाह : ‘विश्वविद्यालय में न रुकें गैर-जरूरी काम वाले विद्यार्थी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू की सलाह : ‘विश्वविद्यालय में न रुकें गैर-जरूरी काम वाले विद्यार्थी’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर दफ्तर ने छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार सिर्फ जरूरी शोध वाले विद्यार्थियों को ही छात्रावास में रुकने की सलाह दी गई है। अगर विद्यार्थी को पीयू परिसर में जरूरी काम नहीं है, तो उन्हें घर जाने के लिए कहा गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर नए निर्देश जारी किए गए हैं। पीयू में अभी विभिन्न छात्रावासों में लगभग 700 से अधिक विद्यार्थी रह रहे हैं।
निर्देश में कहा गया है कि विद्यार्थी को छात्रावास में कोरोना दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। जिस भी विद्यार्थी को कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं, वे तुरंत अपने वार्डन या विभगाध्यक्ष से संपर्क करें। इसके अलावा पीयू डॉक्टर को टेलीफोन पर इसकी सूचना दें और सलाह लें।
बता दें कि पीयू में शुक्रवार को भी विद्यार्थियों ने छात्रावास नंबर-10 खाली करवाने के विरोध में प्रदर्शन किया था। इस पर पीयू प्रशासन ने कहा था कि विद्यार्थियों को छात्रावास खाली करके घर जाने के लिए नहीं बोला जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन के निर्देश हैं कि उन्हें छात्रावास नंबर-10 इमरजेंसी के लिए चाहिए, इसलिए इसे खाली करवाया जाए। हम वहां रह रही लड़कियों को दूसरे छात्रावास में शिफ्ट कर रहे हैं। लड़कियों को पसंद के छात्रावास में शिफ्ट होने का विकल्प भी दिया गया है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
हम किसी भी विद्यार्थी को घर जाने के लिए बाध्य नहीं कर रहे हैं। चूंकि परिसर में कई लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, इसलिए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिहाज से निर्देश दिए गए हैं कि गैर-जरूरी काम वाले विद्यार्थी कुछ समय के लिए जब तक हालात सामान्य नहीं होते घर जा सकते हैं। - प्रो सुखबीर कौर, डीन स्टूडेंट वेलफेयर