फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   diwali special fair in prade ground chandigarh

चंडीगढ़ फेयर: शॉपिंग के लिए शानदार प्लेटफार्म

Sat, 07 Nov 2015 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Nov 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
diwali special fair in prade ground chandigarh

कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की ओर से सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में आयोजित 20वें चंडीगढ़ फेयर का शुक्रवार को प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव ने उद्घाटन किया। चार दिवसीय फेयर को पहले ही दिन अच्छा रिस्पांस मिला। यहां शॉपिंग के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन


उद्घाटन अवसर पर एडवाइजर विजय कुमार देव ने कहा कि समय बदलने के साथ ही उपभोक्ता भी काफी स्मार्ट हो चुके हैं। यह फेयर उन्हें शॉपिंग के लिए शानदार प्लेटफार्म लाया है। उन्होंने कहा कि इस मेले से छोटे-बड़े उद्यमियों को काफी सपोर्ट मिलेगा।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने हैंडीक्राफ्ट, फूड प्वाइंट, होम अप्लायसेंस, ऑटो शो का मुआयना भी किया। इस दौरान सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के चेयरमैन अमरबीर सिंह, रीजनल डायरेक्टर पिकेंदर पाल सिंह मौजूद रहे। यह फेयर नौ नवंबर तक सुबह दस से रात आठ बजे तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेयर में खास
फुटवियर, फुलकारी पीस, वुडवर्क आइटम के अलावा दीवाली गिफ्ट की विस्तृत रेंज मौजूद है। वहीं दीपावली पर घर की साज सजावट के लिए भी यहां बहुत कुछ है। इसमें बिजली की लड़ियां, होम डेकोरेशन आइटम, हैंडीक्राफ्ट आइटम, खास डिजाइनर फर्नीचर सहित कई सामान मौजूद है। वहीं इंटरनेशनल आर्कड में भी भारी भीड़ रही।

इसमें शिकागो यूएसए के खास होम अप्लायंसेस, कोरिया की रजाइयां और कंबल, यूएई और थाईलैंड से कारपेट्स, हैंडीक्राफ्ट, यूटिलिटी आइटम, होम डेकोरेशन, फर्नीचर और फर्निशिंग, यूएई के स्पेशल ड्राई फ्रूट्स शामिल रहे। थाईलैंड के स्पेशल लैंपशेड्स, डेकोरेशन पीस, फ्लावर, लेडीज पर्स, बटर लाई हेयर क्लिप्स की चेन भी मौजूद है। वहीं इन्हें खरीदने वालों की भी अच्छी खासी भीड़ रही।

पड़ोसी मुल्क से भी आए उद्यमी
देश की सीमा पर पड़ोसी मुल्क से चाहे रिश्ते कितने भी खराब रहे। लेकिन वहां के सामान की अच्छी खासी डिमांड रहती है। इसी के मद्देनजर यहां कई उद्यमी प्रोडक्ट लेकर पहुंचे हैं। पाकिस्तान की 15 कंपनियों के प्रोडक्ट की रेंज यहां आपको मिलेगी। इनमें डिजाइनर गारमेंट, हाथ से बनाई गई कारपेट्स, ओनेक्स मार्बल प्रोडक्ट, कॉटन सूट शामिल हैं।

साथ ही ओनेक्स मार्बल भी मौजूद है। वहीं महिलाओं के लिए स्पेशल सूट और अन्य ड्रेसेज भी हैं। इसके अलावा फुटवियर, कढ़ाई सूट, पैकेड फूड आइटम के अलावा साड़ियां, पर्स और बैग मौजूद हैं।


एडवाइजर भी योग के मुरीद  
फेयर में मिनिस्ट्री ऑफ योग यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी के 8 विभाग लोगों को योगासन का लाइव डेमो दे रहे हैं। योग विशेषज्ञों ने जब एडवाइजर को योग का लाइव डेमो दिया तो वह खुद को नहीं रोक सके और योग के आसन करने लगे। विशेषज्ञों ने उन्हें योग के आसन और उनसे होने वाले फायदों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed