फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Divyangs protest in front of Capt Amarinder Singh residence

चंडीगढ़: कैप्टन का आवास घेरने जा रहे दिव्यांगों को पुलिस ने रोका, छह घंटे बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी मिले

Wed, 28 Jul 2021 01:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Jul 2021 01:04 AM IST
सार

मुख्यमंत्री आवास के बाहर सड़क पर धरना दे रहे दिव्यांगों ने बताया कि पैसों के अभाव में अभी वह अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। अभी उन्हें सिर्फ 200 रुपये प्रति माह ही मिल रहा है। सदस्यों ने बताया कि 2002 के बाद से अभी तक उनको मिलने वाले पैसों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

विज्ञापन
Divyangs protest in front of Capt Amarinder Singh residence
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अपनी मांगों को लेकर बैसाखियों के सहारे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का आवास घेरने पहुंचे दिव्यांगों को पुलिस ने रोक लिया। जिद पर अड़े दिव्यांग सीएम आवास के पास ही सड़क पर बैठ गए। लगभग छह घंटे बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी ने पहुंचकर उनसे मांग पत्र लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री जल्द ही उनकी मांगों को पूरा करेंगे।

विज्ञापन


पंजाब से आए दिव्यांगों की यूनियन के प्रधान मंगल सिंह ने बताया कि इससे पहले वह पांच जुलाई को अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर आए थे। इस दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया था कि एक सप्ताह में उनकी मांगें पूरी हो जाएंगी। लेकिन अभी तक उन पर कोई कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन


मजबूरी में फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। यूनियन प्रधान ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने 19 हजार 500 लोगों को भर्ती किया था। उसमें एक भी दिव्यांग नहीं था। उन्होंने कहा कि कान्ट्रैक्ट बेस, अंडर रिसोर्स व डीसी रेट पर भर्ती करते समय दिव्यांगों को 4 प्रतिशत कोटा दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांगों को पढ़ाई का वजीफा चार हजार रुपये प्रति माह किया जाए। मंगल सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए विवश होंगे। दिव्यांगों की मांग है कि गुजारा भत्ता बढ़ा कर चार हजार रुपये सरकार को करना चाहिए। साथ ही आने जाने के लिए बसों में किराया मुफ्त किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed