{"_id":"626c48b2986b624497716965","slug":"divyang-cricket-league-from-may-1-players-ready-for-best-performance-chandigarh-news-pkl449166470","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग क्रिकेट लीग 1 मई से, खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग क्रिकेट लीग 1 मई से, खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए शहर में ऊषा दिव्यांग क्रिकेट लीग की शुरुआत होने जा रही है। लीग का उद्घाटन 1 मई को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में होगा। लीग में देशभर से 150 से अधिक दिव्यांग क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं। तीन कैटेगरी दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और व्हीलचेयर श्रेणी में मुकाबले होंगे। फाइनल मुकाबला 4 मई को होगा। तीन श्रेणियों में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि और ट्रॉफियां दी जाएंगी। खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आजकल प्रेक्टिस में लगे हुए हैं।
9 टीमें ले रही हैं हिस्सा
लीग के मुकाबले 2 मई से शुरू हो रहे हैं। तीन कैटेगरी में 9 टीमें भाग ले रही हैं। मुकाबले के दौरान एसएसपी चंडीगढ़ कुलदीप सिंह चहल भी पहुंचेंगे। मुकाबले सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26 और पंजाब यूनिवर्सिटी के क्रिकेट ग्राउंड में होंगे। श्रवणबाधित क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए लीग टी-20 प्रारूप में होगी। इनके अलावा व्हीलचेयर और दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए टी-10 प्रारूप में मैच होंगे।
वीर सिंह की अगुवाई में खेलेगी पंजाब की टीम
व्हीलचेयर श्रेणी में तीन राज्यों से टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश की टीमें शिरकत करेंगी। पंजाब टीम की कप्तानी वीर सिंह संधू कर रहे हैं। वीर सिंह चंडीगढ़ में रहते हैं। पंजाब की टीम के कुल 15 सदस्य हैं।
विज्ञापन
15 दिनों से कर रहे अभ्यास
पंजाब टीम के कप्तान वीर सिंह संधू ने कहा कि वह और उनकी टीम के सदस्य 15 दिनों से दिव्यांग क्रिकेट लीग में हिस्सा लेने के लिए अभ्यास कर रहे हैं। टीम के सदस्य सेक्टर- 21 के पार्क में दिन में दो बार सुबह और शाम को कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।