फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   District Education Officer Harbir Singh Anand dies Corona Teachers Day retires this month

शिक्षक दिवस के दिन जिला शिक्षा अधिकारी हरबीर सिंह आनंद की कोरोना से मौत, इसी महीने हुए रिटायर

Sat, 05 Sep 2020 11:52 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
District Education Officer Harbir Singh Anand dies Corona Teachers Day retires this month
चंडीगढ़। शिक्षक दिवस के दिन शहरवासियों के लिए शिक्षा विभाग से एक बुरी खबर आई। शहर के जिला शिक्षा अधिकारी हरबीर सिंह आनंद की शनिवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके अलावा सेक्टर-19 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तीन अन्य कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हरबीर आनंद की मौत के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरबीर सिंह आनंद वीरवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से वह होम आइसोलेशन पर थे। हालांकि इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। ऑक्सीजन लेवल काफी नीचे आ गया और उनकी हालत काफी खराब हो गई। शुक्रवार रात तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और फिर शनिवार सुबह 4 बजे उनकी मृत्यु हो गई। हरबीर सिंह आनंद इसी महीने 30 सितंबर को रिटायर होने वाले थे। वह कई साल सेक्टर-10 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल भी रहे थे। उनकी मृत्यु पर शिक्षा विभाग के शिक्षकों व कर्मचारियों ने गहरा दुख प्रकट किया है। यूटी कैडर एजुकेशनल इंप्लाइज यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज ने हरबीर सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह जब लेक्चरर थे, तभी से उनसे संबंध बहुत अच्छे थे।
विज्ञापन

हरबीर सिंह आनंद हर किसी की मुसीबत के समय सबसे पहले मदद करने वालों में से थे। कहा कि अपनी कड़ी मेहनत से वह लेक्चरर, प्रिंसिपल, डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी और फिर जिला शिक्षा अधिकारी बने। जब भी हम किसी काम के लिए उनको मिलने जाते तो वो खुशदिली के साथ कहते की कोई बात नहीं आप का काम हो जाएगा। यूटी कैडर एजुकेशनल इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि हरबीर सिंह आनंद की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed