फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   distribute of 5.5 million retail

खुल्ले पैसे चाहिए तो अगली बार आएं ग्रेन मार्केट

Tue, 26 Nov 2013 11:57 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Nov 2013 11:57 PM IST
विज्ञापन
distribute of 5.5 million retail

फुटकर की किल्लत अब एक विकराल समस्या हो गई है। इसी समस्या का हल लेकर आया चंडीगढ़ व्यापार मंडल और रिजर्व बैंक आफ इंडिया।

विज्ञापन


इन दोनों के सहयोग से सेक्टर-22 में आयोजित न्यू करंसी फेस्ट में मिनटों के भीतर लाखों के फुटकर का वितरण हो गया। यहां कुल 5562500 रुपये की करंसी एक्सचेंज की गई।

चंडीगढ़ व्यापार मंडल द्वारा रिजर्व बैंक आफ इंडिया के सहयोग से सिटी की मार्केट में करंसी की समस्या को लेकर करंसी मेले का आयोजन किया गया।

यह नया नोट मेला सेक्टर-22 सी की मार्केट में लगाया गया। अरोमा टैक्सी स्टैंड के पास लगाए गए इस मेले में सैकड़ों व्यापारी मौके का लाभ लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक आफ इंडिया के जनरल मैनेजर सतीश कुमार ट्रेडर्स के लिए नई करंसी लेकर पहुंचे। इस आयोजन के दौरान किसी ने सौ रुपये की गड्डी ली तो किसी ने पांच और दस रुपये की नई गड्डी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह, महासचिव अनिल वोहरा, सचिव प्रदीप मल्होत्रा, चेयरमैन आरबीआई कार्डिनेशन कमेटी राधे बजाज, हिमालयन मार्केट एसोसिएशन सेक्टर-22 के अध्यक्ष वरिंदर गुप्ता मौजूद रहे।

चंडीगढ़ ब्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह ने कहा कि कुछ ट्रेडर्स को नए सिक्के और नए नोट्स नहीं मिल सके हैं। उनकी जानकारी आरबीआई अधिकारियों को दे दी गई है। अगली बार उनको दोगुनी राशि दी जाएगी।

राधे लाल ने कहा कि ऐसे स्पेशल काउंटर अलग-अलग मार्केट में ट्रेडर्स को फायदा देंगे। इस मौके पर चंडीगढ़ ब्यापार मंडल के चीफ पैटर्न दिवाकर सहूंजा ने कहा कि केंद्र सरकार को प्लास्टिक करंसी इंट्रोड्यूस करनी चाहिए जिससे कि आम आदमी को लाभ मिले।


इस दौरान अनिल वोहरा ने कहा कि अगला ऐसा मेला ग्रेन मार्केट में आयोजित किया जाएगा। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट गुरशरण बत्रा ने आरबीआई अधिकारियों से कहा कि ऐसे मेलों का आयोजन करें जिससे आम लोगों को लाभ मिल सके।

इस मौके पर दीपक मित्तल, वरिंदर गुप्ता, राजेश शर्मा, अरुण कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed