फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute on paid parking issue in municipal corporation meeting

निगर निगम की मीटिंग में पेड पार्किंग पर होगा बवाल

Tue, 29 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 29 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
dispute on paid parking issue in municipal corporation meeting
मोहाली नगर निगम की बैठक - फोटो : amar ujala

मोहाली नगर निगम की आगामी 31 मार्च को होने वाली हाउस मीटिंग पूरी तरह हंगामेदार रहने की संभावना है। इस मीटिंग में पेड पार्किंग का मामला उठेगा। एक तरफ निगम कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता ने मेयर को अपनी तरफ से भेजे सुझाव में सुधारों के साथ इलाके की सभी मार्केटों में पेड पार्किंग को शुरू करने का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, अकाली-बीजेपी के साथ कांग्रेस ने इसका सीधा विरोध करने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि किसी भी कीमत पर शहर में पेड पार्किंग नहीं लगने दी जाएगी।

पेड पार्किंग से निगम की बढ़ेगी आय
निगम कमिश्नर उमा शंकर ने मेयर को बताया है कि अगर शहर की सभी मार्केटों में पेड पार्किंग लागू की जाए तो निगम को करीब 3 करोड़ रुपये की सालाना आय हो सकती है। जबकि पिछले साल निगम ने शहर की कुछ मार्केटों में पेड पार्किंग शुरू की थी। जिससे 84 लाख रुपये की आमदनी हुई थी।
विज्ञापन


पार्किग में इन चीजों की हो व्यवस्था
निगम कमिश्नर ने पत्र में बताया है कि पेड पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। एंट्री प्वाइंट इलेक्ट्रॉनिक पोल लगाए जाए। टू-व्हीलर व फोर व्हीलर पर आने वाली महिलाओं को अतिरिक्त छूट दी जाए। पूरे दिन व सभी  मार्केटों के लिए एक विशेष पर्ची का प्रावधान हो। उन्होंने कहा कि लोग पेड पार्किंग से दुखी नहीं है। बल्कि लोग इस सिस्टम से दुखी है। जिसमें सुधार  की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल मार्केट में नहीं चाहिए पेड पार्किंग
अरूण शर्मा बीजेपी पार्षद ने बताया कि शहर में लोकल मार्केट हैं। इलाके के लोग ही खरीदारी करने आते हैं। ऐसे में शहर में पेड पार्किंग करना सही फैसला नहीं है। राज्य के किसी भी जिले में लोकल मार्केट में पेड पार्किंग नहीं है। पेड पॉर्किंग हुई तो हम इसका विरोध करेंगे।

कुलजीत सिंह बेदी पार्षद कांग्रेस ने बताया कि कमिश्नर अपने सुझाव देने के लिए आजाद हैं। लेकिन, आखिरी फैसला निगम के चुने हुए प्रतिनिधि ही करेंगे। कांग्रेसी पार्षद निगम की मीटिंग में पेड पार्किंग का विरोध करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि निगम अधिकारी लोगों पर पेड़ पार्किंग लागू कर लोगों पर आर्थिक बोझ डालने का प्रयास न करें।


हाउस तय करेगा पार्किंग का भविष्य
मंजीत सेठी डिप्टी मेयर ने बताया कि कमिश्नर अगर चाहते हैं कि शहर में पेड पार्किंग से निगम की आय बढ़ सकती है तो वह उनकी निजी राय है। लोगों की राय लेने के लिए निगम ने कमेटी का गठन किया है। कमेटी द्वारा हाउस को रिपोर्ट सौंपने के बाद ही पेड पार्किंग का भविष्य तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed