फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute in punjab assembly budget session

पंजाब विधानसभा में मचा बवाल, 'आप' MLA की पगड़ी उतरी, दो की तबीयत बिगड़ी

Thu, 22 Jun 2017 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 Jun 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
dispute in punjab assembly budget session
पंजाब विधानसभा बजट सेशन में बवाल
पंजाब विधानसभा बजट सेशन के 8वें दिन वीरवार को जमकर बवाल हुआ। हंगामे के दौरान 'आप' विधायक की पगड़ी उतर गई और दो की तबीयत बिगड़ी। मार्शल उन्हें स्ट्रेचर पर उठाकर बाहर ले गए।
विज्ञापन


हंगामा सुखपाल खैहरा और बैंस बंधुओं को विधानसभा सेशन में एंट्री न देने को लेकर हुआ। एंट्री न देने पर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विरोध करना शुरू कर दिया। बवाल इतना बढ़ गया कि स्पीकर ने आप के सभी विधायकों को नामजद कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही मार्शल को विधायकों को उठाकर बाहर ले जाने के आदेश दे दिए। मार्शल आए और विधायकों को टांगों बाजुओं से उठाकर बाहर ले जाने लगे। इस दौरान विधायक परिमल सिंह की पगड़ी उतरी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दो विधायकों की तबीयत बिगड़ने की बात कही जा रही है। यह देखकर शिअद बीजेपी विधायक भी वाकआउट कर गए। शिअद ने 'आप' विधायकों से इस तरह के व्यवहार का विरोध किया। हंगामा होते देखकर स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित कर दी।


दूसरी ओर, एक महिला मार्शल ने मुख्यमंत्री को आप विधायकों के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि सदन से बाहर ले जाए जाने के दौरान विधायकों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed