फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dispute escalated in Haryana Congress ahead of Rajya Sabha elections

हरियाणा कांग्रेस में बढ़ी रार: हुड्डा बोले- अंतरात्मा पार्टी में नहीं तो उसमें रहने का अधिकार नहीं, कुलदीप बिश्नोई ने भी किया पलटवार

Sat, 04 Jun 2022 10:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Jun 2022 10:17 PM IST
सार

आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने शुक्रवार को पार्टी से नाराजगी पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि राज्यसभा चुनाव में वोट अपनी अंतरात्मा की आवाज से डालेंगे।

विज्ञापन
Dispute escalated in Haryana Congress ahead of Rajya Sabha elections
कुलदीप बिश्नोई और भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : फाइल

विस्तार

अंतरात्मा पार्टी में नहीं है तो उसमें रहने का कोई अधिकार नहीं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के इस बयान पर कुलदीप बिश्नोई ने पलटवार किया कि जिन पर स्याही के दाग हों, जी-23 बनाकर कांग्रेस को तोड़ने का काम करने वाले मुझे नसीहत न दें। ऐसे में हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में रार खत्म होने के बजाय बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष न बनाए जाने से नाराज चल रहे आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई लगातार तीखे तेवर अपनाए हुए हैं। शनिवार को उन्होंने नेता हुड्डा के वार पर पलटवार किया। बिश्नोई के जवाबी हमले के संकेत साफ हैं कि अब वह फ्रंटफुट पर रहकर ही कांग्रेस में लड़ाई लड़ेंगे। प्रदेश में वह गैर जाट नेता को प्रदेशाध्यक्ष बनाने और पार्टी की कमान सौंपने की लंबे समय से वकालत करते आ रहे हैं। उनका तर्क है कि गैर जाट नेता के हाथ कांग्रेस की कमान आने पर ही पार्टी 2005 वाले दिनों में लौट सकती है। हालांकि, इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के सामने कुलदीप बिश्नोई और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा की बहस भी हो चुकी है। 
विज्ञापन


भूपेंद्र हुड्डा के साथ भी उनकी कभी ज्यादा नजदीकियां नहीं रहीं। हजकां के कांग्रेस में विलय के बाद से ही वह अपनी अलग राह पर चलते आ रहे हैं। राज्यसभा चुनाव के बीच कांग्रेस आलाकमान किसी सूरत में कुलदीप की नाराजगी और नहीं बढ़ने देना चाहती। इसलिए दिल्ली से डैमेज कंट्रोल भी चल रहा है। राज्यसभा उम्मीदवार अजय माकन भी कुलदीप के लिए राहुल गांधी से समय लेने का प्रयास कर रहे हैं। चूंकि, उनके लिए एक-एक वोट अहम है। कुलदीप ने माकन को साफ किया है कि वह दस जून से पहले उन्हें राहुल से मुलाकात का समय दिलाएं। राहुल से मुलाकात न होने की सूरत में कुलदीप क्या कदम उठाते हैं, उसका सबको बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बयान पर बढ़ा विवाद
आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने शुक्रवार को पार्टी से नाराजगी पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि राज्यसभा चुनाव में वोट अपनी अंतरात्मा की आवाज से डालेंगे। राहुल गांधी से मिले बिना पार्टी के किसी मंच पर नहीं जाएंगे। जरूरत है तो राहुल उन्हें बुलाएं। इस पर हुड्डा ने कहा कि अंतरात्मा भी है और पार्टी के नियम भी। जिनकी अंतरात्मा पार्टी में नहीं है उनको उसमें रहने का अधिकार भी नहीं। हुड्डा के यह कहते ही बिश्नोई भी पीछे नहीं रहे। 

खतरे में पड़ेगा भीतरघात करने वाले विधायकों का भविष्य
10 जून को मतदान के दौरान अगर कोई कांग्रेस विधायक क्रॉस वोटिंग करता है तो कांग्रेस से उसकी विदाई तय है। यह सीधे आलाकमान से बगावत होगी, चूंकि माकन सीधे तौर पर सोनिया और राहुल गांधी के उम्मीदवार हैं। भूपेंद्र हुड्डा से ज्यादा इस चुनाव से आलाकमान की प्रतिष्ठा भी जुड़ी हुई है। 
माकन के साथ ही प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल सीधे आलाकमान को रिपोर्ट देंगे, इसलिए बागी विधायकों का पार्टी में बने रहा संभव नहीं होगा। गुप्त मतदान सिर्फ निर्दलीय विधायक, इनेलो और हलोपा विधायक ही कर पाएंगे। भाजपा, कांग्रेस और जजपा विधायकों को अपने वोट पार्टी के एजेंट को मतपेटी में डालने से पहले दिखाने होंगे, जो नहीं दिखाएगा उसका वोट रदद हो जाएगा। 

निर्दलीय उम्मीदवार का करेंगे समर्थन: मनोहर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार को केवल 31 विधायकों के वोट की जरूरत है, बाकी वोट निर्दलीय उम्मीदवार को जाएंगे। जजपा और निर्दलीय के अलावा अन्य विधायकों का भी कार्तिकेय को समर्थन है। दोनों सीटें भाजपा जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed