फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute between public and officer in STA department

एसटीए में गाड़ी पास कराने आए युवक से अधिकारी की झड़प

Fri, 01 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
dispute between public and officer in STA department
dispute in STA office - फोटो : amar ujala

मनीमाजरा में कलाग्राम के सामने एसटीए विभाग के कार्यालय में वीरवार को सुबह झड़प हो गई। मामले की सूचना गाड़ी पास कराने आए चंडीगढ़ निवासी राहुल ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही पीसीआर पहुंची। लेकिन बाद में एसटीए विभाग के अधिकारी और गाड़ी पास करवाने आए राहुल के बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन


एसटीए विभाग के अधिकारी का कहना कि राहुल साढ़े 10 बजे के बाद गाड़ी लेकर आया और उसके पेपर भी पूरे नहीं थे। इसलिए उन्होंने राहुल को मना किया। इसके बाद उसने हंगामा कर दिया। वहीं राहुल ने बताया कि वह अपनी छोटा हाथी गाड़ी पास कराने के लिए सुबह ठीक टाइम पर आया था।
विज्ञापन


पेपर भी पूरे थे। लेकिन उनकी गाड़ी में एक छोटा डेंट होने के चलते गाड़ी को पास करने से मना कर दिया गया। इसका उसने विरोध किया। इसके बाद अधिकारी उसे बुराभला कहने लगे, तो उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि एसटीए विभाग के एक उच्च अधिकारी ने आकर उनका समझौता कराया। राहुल ने बताया कि इसके बाद अपनी-अपनी गलती मनाने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। अब एसटीए विभाग के अधिकारियों ने उसे अपनी गाड़ी पास करवाने के लिए शुक्रवार को बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed