फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dispute Between DGP-Anil Vij reached to BJP High command

भाजपा आलाकमान तक पहुंचा हरियाणा के डीजीपी का विवाद, प्रदेश प्रभारी ने गृहमंत्री से बंद कमरे में की मुलाकात

Tue, 02 Mar 2021 10:01 AM IST
निवेदिता वर्मा प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 Mar 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
Dispute Between DGP-Anil Vij reached to BJP High command
गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में डीजीपी मनोज यादव और गृह मंत्री अनिल विज के बीच चल रहा विवाद भाजपा आलाकमान तक पहुंच गया है। सोमवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े हरियाणा में संगठन की बैठक करने पहुंचे। इस दौरान उनका विज से मिलने का कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था, लेकिन तावड़े ने विज को फोन कर बुलाया। इसके बाद बंद कमरे में करीब एक घंटे तक दोनों नेताओं की मंत्रणा हुई। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक विज और तावड़े में डीजीपी विवाद को लेकर चर्चा हुई। हालांकि विज ने बाहर निकलकर इस तरह की किसी चर्चा से इनकार किया है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक इस मामले में पार्टी आलाकमान की ओर से तावड़े को रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। मामला गृह विभाग से जुड़ा होने के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक भी पहुंचा है। 
विज्ञापन



संभव है कि अगले कुछ दिनों में आलाकमान इस मामले में हस्तक्षेप करे, क्योंकि मुख्यमंत्री डीजीपी को हरियाणा में रखने के पक्ष में हैं। जबकि विज इस बात पर अड़ गए हैं कि डीजीपी को केंद्र में वापस जाना चाहिए। अनिल विज इस मामले में केंद्र और राज्य सरकार के पत्रों का हवाला देकर गृह सचिव से जवाब मांग चुके हैं। लेकिन मामला इतना संवेदनशील हो चुका है कि कोई अधिकारी पचड़े में नहीं पड़ना चाह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज बोले, पश्चिम बंगाल के चुनाव के मुद्दे पर बात हुई
जब अनिल विज से पार्टी प्रभारी के साथ हुई बातचीत के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कि पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर बातचीत हुई है। इस विषय पर कई नेताओं से बातचीत हो चुकी है। डीजीपी विवाद के बारे में विज ने बताया कि अभी उन्हें गृह सचिव के जवाब का इंतजार है, उसके बाद ही इस प्रकरण में कुछ कह पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed