फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Discus Hits Boy during Athletics Meet in GMN College Ambala, Died

हादसाः कॉलेज में एथलेटिक मीट के दौरान गले पर डिस्कस लगने से छात्र की मौत, लापरवाही के आरोप

Sun, 03 Mar 2019 10:10 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 03 Mar 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
Discus Hits Boy during Athletics Meet in GMN College Ambala, Died
डिस्कस थ्रो
कॉलेज में एथलेटिक मीट के दौरान बीकॉम (सेकेंड ईयर) के छात्र की गर्दन में डिस्कस लगने से मौत हो गई। मृतक छात्र के परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन, प्रिंसिपल व कोच पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि मुकाबलों के मद्देनजर मैदान में न तो नेट की व्यवस्था की गई थी और न ही एंबुलेंस की। पुलिस ने देर शाम प्रबंधन, प्रिंसिपल और कोच के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जीएमएन कॉलेज के मैदान में शनिवार दोपहर एथलेटिक मीट के दौरान डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) के मुकाबले हो रहे थे। मैदान में खिलाड़ियों के साथ अन्य छात्र भी खड़े थे। मुकाबले के दौरान एक छात्र ने डिस्कस फेंकी तो वह उसके साथ से फिसल कर गलत दिशा में चली गई और 20 फीट दूर खड़े लव गुप्ता (20) की गर्दन पर जा लगी।
विज्ञापन


डिस्कस इतनी तेजी से आई कि लव को झुकने का मौका भी नहीं मिला और वह बेसुध होकर गिर गया। साथी छात्रों ने उसे उठाने की कोशिश की और उसके हाथ-पांव रगड़े, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कोच में निगरानी में नहीं हो रहे थे मुकाबले

कॉलेज स्टाफ को हादसे की सूचना दी गई। आनन फानन में लव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के परिजनों ने प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों का कहना था कि कोच की निगरानी में मुकाबले क्यों नहीं करवाए जा रहे थे। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि खेल प्रतियोगिता के दौरान दुर्भाग्यवश डिस्कस छात्र को लग गई। कॉलेज ने बहुमूल्य छात्र को खो दिया। कॉलेज छात्र के परिजनों के साथ है।

- पुलिस को लव गुप्ता के परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन, कॉलेज प्रिंसिपल और कोच के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
- बलवंत कुमार, पुलिस चौकी इंचार्ज, रेजिमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed