{"_id":"58416ebd4f1c1bb61fde8369","slug":"discourtesy-of-holy-book-shri-guru-granth-sahib-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवित्र ग्रंथ की बेअदबी, सड़क पर बिखरे मिले पन्ने, संगत में गहरा रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी, सड़क पर बिखरे मिले पन्ने, संगत में गहरा रोष
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 02 Dec 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। एक और ऐसी घटना हुई है, जिसके कारण सिख संगत में गहरा रोष है। पंजाब में लुधियाना के चंद्र नगर इलाके में शुक्रवार सुबह श्री गुटका साहिब के पन्ने सड़क पर बिखरे दिखे। सूचना मिलते ही सिख जत्थेबंदियों के सदस्य मौके पर पहुंचे। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद एडीसीपी 1 परमजीत सिंह, एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह बराड़, थाना डिवीजन चार और चौकी जगतपुरी के इंचार्ज हरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने श्री गुटका साहिब के पन्ने अपने कब्जे में ले लिए हैं और आईपीएस स्कूल के मालिक बलजिंदर सिंह संधू की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता संधू ने कहा कि वह सुबह सैर करने के लिए जा रहे थे। जब वह चंद्र नगर मंदिर के पास पहुंचे तो वहां पर कुछ पन्ने पड़े हुए थे। जब उन्होंने पन्ने उठाए तो पता चला कि ये श्री गुटका साहिब के थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अपने साथियों को दी। सूचना मिलते ही पार्षद नरिंदर मल्ली और अन्य लोग भी पहुंच गए। श्री गुटका साहिब की बेअदबी की खबर आग पूरे इलाके में फैली और सिख जत्थेबंदियां वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने वहां से श्री गुटका साहिब के पवित्र पन्ने इकट्ठा करने शुरू किए जो काफी दूर तक फैले थे। संधू का कहना था कि कुछ शरारती तत्वों की तरफ से श्री गुटका साहिब के पन्ने फाड़कर सड़क पर फेंके गए। चौकी जगतपुरी के इंचार्ज एएसआई हरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है। जल्द ही मामला हल कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।