{"_id":"98885b7579cd2454bef231f69cec1d2e","slug":"discount-planning-on-videocon-smartphone","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस योजना का लाभ उठाइए, मुफ्त मोबाइल पाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस योजना का लाभ उठाइए, मुफ्त मोबाइल पाइए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Jul 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियोकान मोबाइल डिवीजन अब ग्राहकों के लिए सौ फीसदी छूट की योजना लेकर आया है। यह योजना वीडियोकान ‘इंफिनियम’ सीरीज के चुनिंदा स्माटफोन पर है। इसमें मोबाइल वैल्यू के समान टॉक टाइम, डाटा और एसएमएस होंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के होटल माउंटव्यू में आयोजित कांफ्रेंस में वीडियोकान मोबाइल फोन के सीईओ जेरोल्ड परेरा ने कहा यह योजना वैल्यू एडेड सेवाओं की विस्तृत सीरीज प्रदान करने के लिए सिंगल प्राइस कंज्यूमर स्कीम है। इस योजना के तहत ए55क्यूएचडी, ए55एचडी, ए54, ए53 और ए51 मोबाइल फोन रखे गए हैं।
विज्ञापन
जेरोल्ड परेरा ने कहा यह योजना पंजाब के ग्राहकों के लिए 31 अगस्त तक है। जिसके तहत बीस हजार मोबाइल फोन और कनेक्शन का टारगेट है।
इसके तहत कंपनी प्रतिमाह 600 मुफ्त (लोकल/एसटीडी/आईएसडी+) मिनट्स के साथ 2 जीबी मुफ्त इंटरनेट डाटा और 100 एसएमएस लोकल/एसटीडी/आईएसडी) प्रदान करती है, जो कि 1000 रुपये प्रतिमाह के शुल्क के बराबर हैं।
विज्ञापन
यह हैं स्कीम
12990 रुपये मूल्य के इंफिनियम ए55एचडी पर 13 माह के समय में 12990 रुपये मूल्य की मुफ्त वैल्यू एडेड सेवाएं।
8990 रुपये मूल्य के इंफिनियम ए55क्यूएचडी पर 9 माह के समय में 8990 रुपये मूल्य की मुफ्त वैल्यू एडेड सेवाएं।
8990 रुरुपये मूल्य के इंफिनियम ए54 पर 9 माह के समय में 8990 रुपये मूल्य की मुफ्त वैल्यू एडेड सेवाएं।
7990 रुपयेम़ूल्य के इंफिनियम ए53 पर 8 माह के समय में 7990 रुपये मूल्य की मुफ्त वैल्यू एडेड सेवाएं।
5990 रुपयेम़ूल्य के इंफिनियम ए51 पर 6 माह के समय में 5990 रुपये मूल्य की मुफ्त वैल्यू एडेड सेवाएं।