{"_id":"a743b668dff4589fefee92babdf55161","slug":"discount-offer-for-tourists-in-chandigarh-hotels-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूजः दो दिन होटलों में डिस्काउंट ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूजः दो दिन होटलों में डिस्काउंट ऑफर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Sep 2015 03:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटकों और लोगों के लिए गुड न्यूज। चंडीगढ़ के होटलों में दो दिन तक डिस्काउंट ऑफर रहेगा तो फायदा उठाइए। चंडीगढ़ में में विश्व पर्यटन दिवस पर इस बार डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। चंडीगढ़ प्रशासन के सिटको और पर्यटन विभाग की ओर से दो दिवसीय विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
सिटको संचालित तीन होटलों में 26 और 27 सितंबर को डिस्काउंट ऑफर रहेगा। होटल माउंट व्यू, शिवालिक व्यू में खाने में 20 फीसदी और सेक्टर-24 स्थित पार्क व्यू में 15 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं साइकिलिंग की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
होटल माउंट व्यू, शिवालिक व्यू और पार्कव्यू से साइकिलिंग करने वाले लोगों को दिनभर के लिए 200 रुपए और हाफ डे के लिए यह 100 रुपए देने होंगे। साइकिल सुखना लेक पर भी दी जाएगी। वहीं सेक्टर-17 प्लाजा में संगीत समारोह का आयोजन होगा। इसके साथ ही विंटेज कारों भी दिखेंगी। यह कार शिमला से लाई गई हैं।
विज्ञापन
26 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम
26 सितंबर को सुखना लेक से कैपिटल कॉप्लेक्स तक वाकथन का आयोजन होगा। सुबह 6.30 बजे, 9.30 बजे सुखना लेक पर बाइक और विटेंज कार रैली होगी। शाम को 6.30 बजे पंजाबी गायक जस्सी गिल, बब्बल राय प्रस्तुति देंगे।
27 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम
27 सितंबर को सुखना लेक पर सुबह 6 बजे मार्निंग रागा, 7 बजे शताब्दी ट्रेन में टूरिस्ट का वेलकम करेंगे। नौ बजे सेक्टर -17 प्लाजा से म्यूजियम आर्ट गैलरी तक साइकिल रैली निकाली जाएगी। 9.30 बजे सेक्टर -42 लेक एरिया में अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट सफाई करेंगे। प्लजा में शाम को बैंड परफारमेंस का आयोजन 6.30 बजे होगा। सुखना लेक पर 11 बजे से शाम पांच बजे तक सेक्टर- 10 गवर्नमेंट आर्ट कालेज के स्टूडेंट्स थ्री डी पेंटिंग में भाग लेंगे।
वर्ल्ड टूरिज्म डे पर लोगों को होटल में डिस्काउंट दिया जाएगा। पर्यटकों के प्लाजा सहित अन्य जगहों पर कार्यक्रम के होंगे।
- कविता सिंह, एमडी, सिटको एवं पर्यटन विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन