फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dirty water supply in MDC sector- five

एमडीसी सेक्टर-पांच में जानलेवा बना सप्लाई का पानी

Sat, 22 Feb 2014 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/दीपक शाही
अमर उजाला ब्यूरो/दीपक शाही Updated Sat, 22 Feb 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
dirty water supply in MDC sector- five
एमडीसी सेक्टर-पांच स्थित सोसाइटी जीएच वन में दूषित पानी की सप्लाई लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। यहां करीब तीन माह से इस तरह की अव्यवस्था है, लेकिन 20-25 दिनों से यह पानी मुसीबत बनने लगा है।
विज्ञापन


गंदा पानी पीने से अब तक एक बच्ची की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 50 लोग बीमार होकर अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें इंफेक्शन और टायफायड की शिकायत है।
विज्ञापन


इस सोसाइटी में कुल 312 फ्लैट हैं, जिसमें करीब 1200 लोग रहते हैं। उनका आरोप है कि हुडा के एक्सईएन से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

अभी हाल ही में तीन फरवरी को सोसाइटी की 13 वर्षीय आशिमा शर्मा की गंदा पानी पीने की वजह से मौत हो गई। आशिमा की मां शोभना शर्मा ने बताया कि 27 जनवरी को अचानक उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां तीन फरवरी को उसकी मौत हो गई। डाक्टरों ने बताया कि टायफायड के कारण पेट में इनफेक्शन होने की वजह से उसका लीवर खराब हो चुका था।


27 जनवरी को आशिमा की तबीयत खराब हुई। जांच में डाक्टरों ने बताया कि पानी की वजह से उसके पेट में इन्फेक्शन हो चुका था। उसे जीमसीएच में दाखिल करवाया गया। वहां तीन फरवरी को मौत हो गई।
शोभना शर्मा, मृतक आशिमा की मां

सोसाइटी में तीन माह से गंदा पानी आ रहा है, लेकिन 20-25 दिन पहले बेटे को टायफायड हुआ। डाक्टरों ने बताया कि गंदे पानी वजह से टायफायड हुआ है। पिछले सात दिनों से मुझे भी बुखार है। जांच करवाया तो रिपोर्ट में टायफायड निकला। इसके बावजूद हुडा अधिकारियों ने समस्या को दूर करने के लिए कोई पहल नहीं की, जबकि एक्सईएन बीएस चीमा को शिकायत दी जा चुकी है।
सुबी सिंह, स्थानीय निवासी

मुझे तीन दिनों से बुखार है। जांच के दौरान टायफायड निकला। रिपोर्ट देखने के बाद डाक्टर ने बताया कि गंदे पानी की वजह से तबीयत खराब हुई है। तीन महीने से गंदा पानी आ रहा है, लेकिन 15-20 दिनों से समस्या और गंभीर हो गई है।

अर्चना, स्थानीय निवासी

पिछले 25 दिनों से बहुत गंदा पानी आ रहा है। लगातार कई दिनों तक बुखार से परेशान होकर डाक्टर को दिखाया तो डाक्टर ने गंदा पानी पीने की वजह से टायफायड बताया।
रानी, स्थानीय निवासी


दो तीन माह से गंदा पानी आ रहा है। मुझे दो दिनों से बुखार है और मेडिसिन लेने के बाद बुखार उतर रहा है, चढ़ रहा है।
प्रदीप नेगी, स्थानीय निवासी

अब तक शिकायत नहीं मिली है। इस बारे में फिलहाल पूरी जानकारी नहीं है।
भूपेन्द्र सिंह चीमा, एक्सईएन, हुडा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed