{"_id":"fca7925cd4d54190f626735b866a1724","slug":"direct-train-to-katra-from-chandigarh-very-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णोदेवी के भक्तों को मिलने वाली है खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णोदेवी के भक्तों को मिलने वाली है खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Jul 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी के लोगों को इस माह कटड़ा के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी। उधमपुर-कटड़ा रेल लिंक का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को उद्घाटन कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि कालका से कटरा के बीच ट्रेन इस माह चलेगी।
विज्ञापन
फिलहाल इस ट्रेन को चलाने की तारीख तय नहीं हुई है और इसकी नोटिफिकेशन भी नहीं हुई है। पिछले साल के रेल बजट में कालका-कटड़ा एक्सप्रेस की घोषणा हुई थी, लेकिन उधमपुर-कटड़ा रेल लिंक के शुरू न हो पाने के कारण यह ट्रेन अभी तक शुरू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
जबकि, इस रेल बजट में घोषित हुई अन्य सभी ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं। इस ट्रेन के शुरू होने से ट्राइसिटी के यात्रियों को जम्मू के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी। साथ ही वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कालका-कटड़ा एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलेगी। यह ट्रेन कालका से हर मंगलवार और शुक्रवार को शाम सात बजे चलेगी, जो 7:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर बुधवार और शनिवार को कटड़ा से चलेगी।
यह ट्रेन रात 9:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:05 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस संबंध में अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम गुलशन कुमार ने कहा कि ट्रेन चलाने की नोटिफिकेशन अभी नहीं हुई है।