{"_id":"11489c6526ad7a97ec173b760767723d","slug":"direct-train-to-katra-from-chandigarh-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Jun 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी के लोगों को इस माह के अंत तक कटड़ा के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी। उधमपुर-कटड़ा रेल लिंक तैयार हो चुका है और इस माह इस रेल लिंक के शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रेलवे पहले चरण में कटड़ा तक जिन तीन ट्रेनों को चलाने की योजना बना रहा है, उनमें एक ट्रेन कालका-कटड़ा एक्सप्रेस भी है। इस ट्रेन की घोषणा पिछले साल के रेल बजट में हुई थी। लेकिन, उधमपुर-कटड़ा रेल लिंक के शुरू न हो पाने के कारण यह ट्रेन अभी तक शुरू नहीं हो पाई थी। जबकि, इस रेल बजट में घोषित हुई अन्य ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार उधमपुर-कटड़ा रेल लिंक के शुरू होते ही कालका-कटड़ा एक्सप्रेस को शुरू कर दिया जाएगा। इस ट्रेन के शुरू होने से ट्राइसिटी के यात्रियों को जम्मू के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी। अभी उन्हें जम्मू के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए अंबाला जाना पड़ता है और जम्मू से कटड़ा तक बसों में जाना पड़ता है।
कौन दिखाएगा नई ट्रेन को झंडी?
वर्ष 2013 में रेल बजट में तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री और शहर के सांसद पवन कुमार बंसल ने चंडीगढ़ से चलने वाली या यहां से होकर गुजरने वाली कई नई ट्रेनों की घोषणा की थी।
रेल मंत्री पद से त्याग पत्र देने के बाद भी बंसल इन नई ट्रेनों को सांसद के तौर पर झंडी दिखाते रहे। अब इस बजट में घोषित हुई सिर्फ कालका-कटड़ा एक्सप्रेस ही बची है। अब बंसल सांसद नहीं रहे हैं।
ऐसे में इस ट्रेन को चंडीगढ़ स्टेशन पर झंडी कौन दिखाएगा यह अभी तय नहीं है। उम्मीद है कि चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।