{"_id":"5864c5cb4f1c1b7675eed01f","slug":"direct-flights-for-four-cities-from-international-airport-chandigarh-from-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खुशखबरीः नए साल पर चंडीगढ़ से इन 4 जगहों के लिए मिलेगी फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खुशखबरीः नए साल पर चंडीगढ़ से इन 4 जगहों के लिए मिलेगी फ्लाइट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 29 Dec 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
airport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल पर लोगों को मिलेगा बड़ा तोहफा। दरअसल, इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चार और जगहों के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी और विमानन कंपनी ने बैठक की। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से हैदराबाद, चेन्नई, गोवा पुणे के लिए फ्लाइट चलाई जाएगी। अथॉरिटी ने इंडिगो, जेट एयरवेज, एयर इंडिया और गो एयर की विमानन कंपनियों के साथ बैठक की है।
कंपनियों ने इसके लिए हामी भरी है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हैदराबाद, चेन्नई की दो फ्लाइट 20 जनवरी के बाद और गोवा, पुणे के लिए फ्लाइट 10 फरवरी के बीच शुरू हो सकती है। इन फ्लाइटों के संचालन से यहां से चलने वाली कुल 30 फ्लाइटें हो जाएंगी। मौसम की खराबी के कारण अभी सिर्फ 18 फ्लाइटें ही संचालित हो पा रही हैं।
दो इंटरनेशनल फ्लाइट होगी शुरू
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि मौसम ठीक होने के बाद मार्च से सिंगापुर और बैंकाक के लिए एयर इंडिया की ओर से फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। दुबई और शारजाह के लिए यात्रियों की पर्याप्त है। इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए यह ट्रायल सफल रहा है।
विज्ञापन
इंटरनेशनल यात्रियों का रुझान बढ़ रहा है। जनवरी और फरवरी में चारों फ्लाइटों का संचालन हो जाएगा। वहीं मार्च में इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सिंगापुर, बैंकाक के लिए भी एयर इंडिया की फ्लाइट का संचालन शुरू कर देगा।
- सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट