फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Direct flight to Mumbai, will hire and time-saving

अब मुंबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, किराये और समय की होगी बचत

Wed, 04 Jan 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Direct flight to Mumbai, will hire and time-saving

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया विमानन कंपनी की ओर से मुंबई और पुणे के लिए 16 जनवरी से डायरेक्ट फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। एयर इंडिया विमानन कंपनी की ओर से यह फ्लाइट शुरू करने के साथ ही यात्रियों को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


एयर इंडिया की ओर से शुरू की जा रही इन दोनों फ्लाइट में 168 सीटें होंगी। इन दोनों विमानों का नाम एयरबस-320 है। इसके लिए एयर इंडिया की ओर से प्लान तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आरके नेगी ने बताया कि मुंबई और पुणे जाने वाली फ्लाइट सप्ताह में पांच दिन चलाई जाएगी। यह फ्लाइट सोमवार से शुक्रवार तक 16 जनवरी से चलाई जाएगी। इसका समय वाच आवर को ध्यान में रखते हुए शाम को 5.45 बजे तक का रखा गया है। वहीं यह मुंबई के लिए छठवीं और पुणे के लिए पहली फ्लाइट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई की फ्लाइट का शेड्यूल : 
एयर इंडिया विमानन कंपनी की ओर से मुंबई से चंडीगढ़ के लिए सुबह 7.20 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 10 बजे चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। 

जानिए फ्लाइट का पूरा शेड्यूल

Direct flight to Mumbai, will hire and time-saving

वहीं शाम को 5.45 बजे यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और शाम को 8.10 बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से आने में 2.35 घंटे और चंडीगढ़ से जाने में 2.25 घंटे का समय लगेगा। मुंबई की फ्लाइट का किराया 5600 रुपये है।

पुणे की फ्लाइट का शेड्यूल : 
एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आरके नेगी ने बताया कि चंडीगढ़ से पुणे के लिए सुबह 10.50 बजे रवाना होगी और पुणे 1.20 बजे लैंड होगी। वहीं पुणे से दोपहर 2 बजे रवाना होगी और चंडीगढ़ 4.30 बजे रवाना होगी। इसमें आने जाने में 2.30 घंटे का समय लगेगा। पुणे की डायरेक्ट फ्लाइट का किराया 5900 रूपये रखा गया है।

अब डायरेक्ट मिलेगी फ्लाइट : 
इन दोनों फ्लाइट के शुरू होने से चंडीगढ़ से पुणे और मुंबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिलेगी और यात्रियों को भी आसानी से पुणे के लिए टिकट मिल जाएगी। उन्हें अब दिल्ली नहीं जाना पडे़गा। 

अभी तक पुणे जाने के लिए लोगों को डायरेक्ट फ्लाइट नहीं मिल रही थी। लोगों दिल्ली से पुणे जाने का टिकट एक तरफ का ही 12 हजार रुपये पड़ता था, लेकिन अब चंडीगढ़ से यह किराया 5900 रुपये होगा। 

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की संख्या अब इन दोनों फ्लाइट के चलने के बाद 25 डोमेस्टिक और 2 इंटरनेशनल फ्लाइट हो जाएगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई और पुणे के लिए यह फ्लाइट शुरू की जा रही है, वहीं हैदराबाद और चेन्नई के लिए भी जल्द ही फ्लाइट शुरू की जाएगी। वहीं इंटरनेशनल स्तर की सभी सुविधाएं भी एयरपोर्ट पर जल्द ही उपलब्ध होगी। - सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed