{"_id":"675fdb640a84b85fc20154d3","slug":"diljit-dosanjh-concert-restrictions-in-every-city-2024-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Diljit Dosanjh Concert: शहर-शहर पाबंदियों के घेरे में रहा दिलजीत का शो, हर बार उड़ाई प्रशासन की खिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diljit Dosanjh Concert: शहर-शहर पाबंदियों के घेरे में रहा दिलजीत का शो, हर बार उड़ाई प्रशासन की खिल्ली
Mon, 16 Dec 2024 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:19 PM IST
सार
पंजाब के प्रसिद्ध गायक दिलजीत दोसांझ अपने वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट पर हैं। वे जयपुर, दिल्ली, हैदराबाद और लखनऊ के अलावा चंडीगढ़ में शो कर चुके हैं। हर जगह उनको शो से पहले कुछ बातों का पालन करने को कहा गया था।
विज्ञापन
Diljit Dosanjh
- फोटो : X @diljitdosanjh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ का दिल-लुमिनाती कॉन्सर्ट काफी चर्चाओं में है। 14 दिसंबर को चंडीगढ़ में उनका शो हुआ। शो से पहले बाल अधिकार संरक्षण आयोग (सीसीपीसीआर) ने एडवाइजरी जारी कर दिलजीत और उनकी टीम को हिदायत दी थी। दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट से ठीक दो दिन पहले जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया था कि बच्चों को स्टेज पर न बुलाएं।
इस पर दिलजीत ने शो के दाैरान ही तंज कसा। दिलजीत ने स्टेज से कहा कि उनके सामने बहुत सुंदर-सुंदर बच्चे अच्छे-अच्छे कपड़े पहन कर खड़े हैं। वह स्टेज पर आना चाहते हैं, मैं भी उन्हें स्टेज पर बुलाना चाहता हूं लेकिन मुझ पर बहुत सारी रिस्ट्रिक्शन है, पाबंदियां है, इसलिए मैं बुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि स्टेज पर सबसे कम साउंड लेवल होता है क्योंकि हम सभी के कानों में ईयरपीस लगे होते हैं, लेकिन फिर भी कमलियों (पागलों) वाली बाते करते हैं।
विज्ञापन
इस पर दिलजीत ने शो के दाैरान ही तंज कसा। दिलजीत ने स्टेज से कहा कि उनके सामने बहुत सुंदर-सुंदर बच्चे अच्छे-अच्छे कपड़े पहन कर खड़े हैं। वह स्टेज पर आना चाहते हैं, मैं भी उन्हें स्टेज पर बुलाना चाहता हूं लेकिन मुझ पर बहुत सारी रिस्ट्रिक्शन है, पाबंदियां है, इसलिए मैं बुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि स्टेज पर सबसे कम साउंड लेवल होता है क्योंकि हम सभी के कानों में ईयरपीस लगे होते हैं, लेकिन फिर भी कमलियों (पागलों) वाली बाते करते हैं।
विज्ञापन
हैदराबाद में भी मिला था नोटिस
दिलजीत दोसांझ को हैदराबाद में कॉन्सर्ट के दौरान शराब, ड्रग्स या हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने नहीं बजाने की चेतावनी दी गई थी। इस पर सिंगर ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि ऐसा है तो एक दिन के लिए ड्राई डे घोषित कर दें।तेलंगाना में शराब से जुड़े गाने न गाने के लिए दिया गया था नोटिस
तेलंगाना के जिला कल्याण अधिकारी की तरफ जारी नोटिस में गायक को लाइव शो के दौरान पटियाला पग और पंज तारा जैसे गाने नहीं गाने के लिए कहा गया था। यह नोटिस वेलफेयर ऑफ वूमेन एंड चाइल्ड और डिसएबल एंड सीनियर सिटीजन विभाग ने चंडीगढ़ निवासी पंडितराव धरनवार की शिकायत पर दिया है। इस पर गायक ने कहा कि जब कोई अंतरराष्ट्रीय गायक भारत में परफॉर्म करता है, तो किसी को भी इससे कोई परेशानी नहीं होती। हालांकि, भारतीय कलाकारों पर दायित्व डाले जाते हैं। उन्होंने कहा कि कोई बाहर से कलाकार आएगा वो जो मर्जी गाए के जाए, जो मर्जी करे कोई टेंशन नहीं है। लेकिन अपना कलाकार गा रहा है, उसमें तंग परेशानियां, टांग अड़ानी है पर मैं भी एक बात बता दूं, मैं भी दिलजीत हूं और मैं इसे जाने नहीं दूंगा।पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहले ही निर्देश जारी कर चुका है कि लाइव शो के दौरान शराब, ड्रग्स और गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गाने नहीं गाए जाने चाहिए।