{"_id":"647e0a67b6ff82c4710d6f15","slug":"digvijay-chautala-targeted-former-cm-bhupinder-singh-hooda-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा-दिग्विजय आमने सामने: हम जनता के ठाठ की बात और हुड्डा करते हैं पुत्र के ठाठ की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा-दिग्विजय आमने सामने: हम जनता के ठाठ की बात और हुड्डा करते हैं पुत्र के ठाठ की बात
Mon, 05 Jun 2023 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 05 Jun 2023 09:46 PM IST
सार
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 5100 रुपये पेंशन नहीं किए जाने की हमारी टीस स्वाभाविक है। हमारी 46 सीटें होती तो पहली कलम से जनता के पूरे ठाठ सुनिश्चित हो जाते।
विज्ञापन
दिग्विजय चौटाला।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठाठ को लेकर दिए गए बयान को लेकर विपक्षियों के निशाने पर आए जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को निशाने पर लिया है। दिग्विजय ने कहा कि हम जनता के ठाठ की बात करते हैं और हुड्डा अपनी और अपने पुत्र की ठाठ की बात करते हैं।
विज्ञापन
दिग्विजय ने कहा कि हुड्डा खुद के ठाठ के लिए इस कदर तत्पर हैं कि अपने पुत्र को जनता द्वारा नकारे जाने के बावजूद कुमारी शैलजा को दरकिनार करके पिछले दरवाजे से संसद में भेजा। दिग्विजय ने कहा कि जनता के ठाठ की सभी योजनाएं हमारे घोषणा पत्र में थी और सरकार में आने पर उन पर लगातार काम हो रहा है।
विज्ञापन
दिग्विजय ने कहा कि हमारी सोच है कि युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत रोजगार का अधिकार मिले, बुजुर्गों को 5100 रुपए बुढ़ापा पेंशन मिले, किसानों को अधिक से अधिक एमएसपी का लाभ व फसल खराबे का मुआवजा सीधे बैंक खाते में मिले, हर घर में रोजगार हो, महिलाओं को आधी हिस्सेदारी मिले आदि मुद्दों का सीधा सरोकार जनता के ठाठ से है।
विज्ञापन
दिग्विजय ने कहा कि 10 सीटों के बावजूद जेजेपी ने जनता को ज्यादा से ज्यादा ठाठ देने के प्रयास किए हैं, लेकिन पेंशन जैसे मुद्दों पर हमारी टीस स्वाभाविक है। दिग्विजय ने कहा कि हमारी 46 सीटें होती तो पहली कलम से जनता के पूरे ठाठ सुनिश्चित हो जाते, लेकिन फिर भी जनता के ठाठ के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।